खेसारी लाल के आइटम सांग 'दो घूँट' को मिले डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज़

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल का साल 2022 में रिलीज हुआ पहला गाने 'दो घूंट' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने अभिनय किया है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है। रिलीज होने क बाद से लेकर अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे चार लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 

रवि, 16 जनवरी 2022 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, bojpuri song, one billion views

Courtesy: News 18

खेसारी लाल के गाने 'लव वाला डोज' को रिलीज होने के बाद मिले 8 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के गाने 'दो घूँट' की सफलता के बाद अब दूसरा गाना 'लव वाला डोज़' भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। रिलीज होने के बाद इस गाने को 8 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। अभी तक इस गाने को 39 हज़ार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री ऋतू सिंह नज़र आ रही हैं। यह गाना खेसारी लाल की आने वाली फिल्म 'बाप जी' का है। 

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhojpuri song, khesari lal, love wala dose

Courtesy: Aajtak News

Khesari Lal

फोटो: tv9hindi

चेक बाउंस मामले में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट

चेक बाउंस के मामले में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यादव ने जून 2019 में जिले के राशुलपुर थाना अंतर्गत असाहनी गांव निवासी मृत्युंजय नाथ पांडेय से जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और उसकी रजिस्ट्री 4, 2019 को की गई थी। असहनी गांव के रहने वाले कृष्ण पांडेय के पुत्र मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने मे खेसारी लाल के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।  

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, FIR, non bailable warrant

Courtesy: Aajtak News

निरहुआ का नया गाना "22 में भी योगी जी" हुआ रिलीज

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ का नया गाना "22 में भी योगी जी" दिवाली के शुभ मौके पर अक्टूबर चार को रिलीज हुआ। इससे पहले निरहुआ का एक अन्य गाना "आएंगे तो योगी ही" भी रिलीज हुआ था जो हिट हो चुका है। ये गाना सोशल मीडिया पर एक करोड़ से अधिक व्यूज ले चुका है। गौरतलब है कि निरहुआ भाजपा में एक जाना पहचाना चेहरा हैं जो लोगों के बीच में भी काफी प्रसिद्ध है।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: khesari lal, Yogi Government, bhojpuri song

Courtesy: Times Now Hindi

रिलीज होने बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना

मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का एक नया गाना 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली रंग बरसे' सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को हिंदी सॉन्ग 'रंग बरसे भींगे चुनर वाली' की धुन पर बनाया गया है। खेसारी लाल द्वारा गाये गए इस गाने के लेखक श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं। साथ ही इसका संगीत साजन मिश्रा द्वारा दिया गया है। खेसारी लाल और मौसम ने इस गाने के वीडियो में अभिनय किया है। रिलीज होने के बाद अभी तक 20 लाख लोग इस गाने को देख चुके हैं।

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 01:53 PM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, bhojpuri song, Youtube

Courtesy: Aajtak News

फोटो: nai duniya
यूट्यूब पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना

आजकल भोजपुरी गायक खेसारी लाल का नया गाना यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को 5 दिनों में यू-ट्यूब पर 50 लाख के लगभग व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के लेखक अखिलेश कश्यप हैं और गाने का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। यह गाना जनवरी 16- 2021 को रिलीज हुआ है। इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ खेसारी लाल ने ज़बरदस्त डांस भी किया है। 

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 02:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, song, Youtube

Courtesy: Aajtak news