Dev Anand

फोटो: News Nation

चाकू की नोक पर हुआ तमिल रैपर देव आनंद का अपहरण

लोकप्रिय तमिल रैपर देव आनंद का चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और जांच करने पर पता चला कि रैपर को दस सदस्यीय गिरोह ने चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

गुरु, 22 जून 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tamil rapper dev anand, Kidnapped, knife point

Courtesy: Punjab Kesari

Kidnapped

फोटो: First Bihar

राजद नेता सुनील राय का अपहरण, घटना कैमरे में कैद: बिहार

छपरा में आज सुबह राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद बदमाश नेता को जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बिठाने से पहले फरार हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेता को कम से कम छह बदमाशों ने अगवा कर लिया था। अभी तक फिरौती की मांग नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उनका साधा स्थित उनके कार्यालय से अपहरण कर लिया। 

मंगल, 14 मार्च 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rjd leader sunil rai, Kidnapped, Camera, Bihar

Courtesy: Amar Ujala News

terrorists

फोटो: Freepik

पाकिस्तान में आतंकियों ने मंत्रियों को किया अगवा, रखी साथियों को रिहा करने की मांग

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटकों का अपहरण कर लिया। इसके साथ ही आतंकवादियों ने मांग की कि पाकिस्तान की जेल में बंद उनके साथियों को रिहा किया जाए। बता दें कि जिन आतंकियों की रिहाई की मांग की गई है वो नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की भीषण हत्या के आरोपी है। ये आतंकी कई अन्य घटनाओं में भी आरोपी है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Terrorists, murder, Kidnapped, Pakistan

Courtesy: AajTak News

Indian family

फ़ोटो: Indiatimes

अमेरिका: भारतीय परिवार का अपहरण कर हत्या, आठ महीने की बच्ची समेत 4 शव बरामद

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय परिवार के साथ अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने जानकारी दी है कि कुछ दिनों पहले जिस परिवार का अपहरण किया गया था अब उन सभी लोगों के शव ग्रामीण इलाके से बरामद किए गए है। मृतकों में 8 महीने की बच्ची आरोही, मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और बच्चे के चाचा 39 वर्षीय अमनदीप सिंह शामिल हैं।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 08:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian family, America, murder, Kidnapped

Courtesy: News18hindi

Arindam Bagchi

फोटो: Twitter

काबुल में भारतीय का अपहरण के बाद संबंधित पक्ष से संपर्क में है विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने सितंबर 14 को काबुुल में किडनैप हुए भारतीय मूल के नागरिक बंसरीलाल आरंदेह के विषय सितंबर 16 को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम संबंधित पक्षों से संपर्क में हैं।स्थानीय प्रशासन इस विषय पर कार्रवाई कर रहा है। बंसरीलाल आरंदेह का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। वो एक व्यवसयी हैं जो कि पिछले 20 वर्षोंं से काबुल में व्यापार कर रहे हैंं।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 08:35 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of External Affairs, Kabul, Kidnapped, Afgainsthan

Courtesy: India.Com