फोटो: Ugaoo.Com
सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है पुदीना
जिन लोगों को गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या है उन्हें पुदीनेका सेवन नहीं लरना चाहिए। इससे पेट को नुक्सान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी पुदीना हानिकारक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पुदीने की चाय पीने से गर्भपात का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में पुदीने का इस्तेमाल गला भी बंद कर सकता है। अधिक मात्रा में पुदीने का प्रयोग किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Tags: mint leaves, side effects, Kidney
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Healthunbox
वजन कम करने के लिए बार बार गर्म पानी पीना है हानिकारक
गर्म पानी पीने से वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है। अगर जरूरत से अधिक गर्म पानी पिया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान होते है। अधिक बार गर्म पानी पीने से पेट व शरीर के अंदरूनी अंगों में जलन हो सकती है। बार बार गर्म पानी पीने से किडनी की कार्य क्षमता पर भी असर पड़ता है। रात को सोते समय गर्म पानी पीने से नींद में परेशानी होती है।
Tags: Warm Water, water, disease, Kidney
Courtesy: Zee News
फोटो: Healthshots
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की किडनी और लीवर पर हो सकता है असर
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को किडनी और लीवर की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। इससे किडनी में खून पहुंचाने वाली धमनियां सिकुड़ सकती है, जिससे खून सही से नहीं पहुंट पाता। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी में नमक और प्रोटीन की कमी होने लगती है। वहीं लिवर में फैट का हाई लेवल हो सकता है। ये सिरोसिस का खतरा भी बढ़ा सकता है।
Tags: high bp, Diabetes, Liver, Kidney
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Wikipedia
अनानास के सेवन से घटता है मोटापा, दिल की बीमारियों में है फायदेमंद
अनानास शरीर के कई रोगों में दवा से बेहतर काम करके दिखाता है। अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ अनानास का सेवन आपके इस गोल को जल्दी से जल्दी पूरा कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी से लेकर दिल की बीमारी तक में ये फल बहुत उपयोगी होता है। अनानास विटामिन सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भरा होता है और यही कारण है कि शरीर के हर अंग के लिए ये बेस्ट है।
Tags: Pine apple, heart, Kidney, antioxident
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Stanford Medicine
किडनी को साफ व स्वस्थ रखने के लिए खाएँ यह फूड्स, पाएं हेल्दी किडनी
किडनी हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ बाहर निकालने का कार्य करता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लाल शिमला मिर्च, सेब, लहसुन, प्याज, फूलगोभी का सेवन करना चाहिए। यह इंडोल, ग्लूकोसाइनोलेट्स और थियोसाइनेट्स से भी भरे हुए है। जो लीवर को विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने में मदद करते हैं।
Tags: Kidney, Health, Diet, food, Fruit
Courtesy: Ndtv
फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh
किन वजहों से होती है यूरिक एसिड की समस्या, जानें कारण
कमजोर किडनी के कारण जब उसकी फिल्टर की क्षमता कम हो जाती है तब यूरिया, यूरिक एसिड में बदलकर हड्डियों के बीच में जमा होने लगता है, और इससे गाउट की समस्या पैदा हो जाती है। जोड़ों में दर्द होना, उठने-बैठने मे परेशानी होना, उंगलियों में सूजन आ जाना, जोड़ों में गांठ की शिकायत होना यह यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण हैं। इससे निजात पाने के लिए सबसे पहले प्यूरिन की अधिक मात्रा वाली चीज़ो जैसे - मीट, बीन्स, बियर आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
Tags: Urea, URIC ACID, Kidney, Gout
Courtesy: India Tv
फोटो: Aaj Samaj
किडनी को स्वस्थ और डिटॉक्स करने के लिए करें इन सुपरफूड्स का सेवन
किडनी को डिटॉक्स करने के लिए विटामिन के, सी, फाइबर और फोलेट से भरपूर पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे हल्दी का सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रहती है, साथ ही हल्दी किडनी को डिटॉक्स करने में भी सहायक होती है। सेब में फाइबर की भरपूर सेब मात्रा होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से शरीर से अपशिष्ट उत्पाद बाहर निकल जाते हैं।
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Self Decode
शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है। यूरिक एसिड कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। दाल और डेयरी प्रोडक्ट्स ( दूध, दही, छाछ) खाने से भी इसका लेवल नियंत्रण में रहता है। दही और किशमिश का सेवन करने से भी फायदा होता है। नियमित व्यायाम और रोजाना 30 मिनट की वॉक भी यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखती है।
Tags: URIC ACID, Kidney, health care, health and fitness
Courtesy: Aaj Tak News
फ़ोटो: Dainik Bhaskar
12 साल की सिमी ने एक फेफड़े के साथ 12 दिन में जीती कोरोना से जंग
इंदौर की 12 साल की सिमी ने सिर्फ एक फेफड़े से ही कोरोना से जंग जीत ली है। दरअसल सिमी एक हाथ के साथ ही पैदा हुई थी। धीरे धीरे उसका एक फेफड़ा भी सिकुड़ गया। जैसे ही कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ तो घर वालो ने उसका बहुत ध्यान रखा, लेकिन बदकिस्मती से वो संक्रमण की चपेट में आ गई। लेकिन उसने हार नही मानी और 12 दिन में कोरोना से जीत गई। हालांकि उसे पूरी जिंदगी ऑक्सीजन के सहारे जीना पड़ेगा।
Tags: Covid-19, lungs, Kidney, spine
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Indian Express
डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की किडनी पर पड़ सकता है असर: शोध
साउदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने डिप्रेशन से किडनी पर प्रभाव पड़ने का दावा किया है। डिप्रेशन का कनेक्शन भी किडनी की घटती कार्यक्षमता से होता है। चीनी शोधकर्ताओं ने 4,763 लोगों पर रिसर्च की, जिसमें मालूम हुआ कि डिप्रेशन होने पर किडनी के काम करने की क्षमता तेजी से घटना शुरु हो जाती है। भारत में 19.73 करोड़ और विदेश में 26 करोड़ लोग डिप्रेशन से परेशान है।
Tags: depression, Hypertension, Kidney, health care
Courtesy: Dainik Bhaskar