Rakesh tikait

फ़ोटो: India TV News

भाजपा पर तंज़ कसते हुए राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा भाजपा का चचा जान

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि अब यूपी में भाजपा को टक्कर देने उनके चचा जान यानी एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी आ गए है। दरअसल, राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है ठीक उसी प्रकार ओवैसी भी करते है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की माँगो को पूरा नहीं करने पर किसान भाजपा को सत्ता से निकाल फेंकेंगे। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 01:01 PM / by अदनान फैसल

Tags: rakesh tikait, kisaan andolan, BJP, Asaduddin Owaisi

Courtesy: Amar ujala

Kisan lathi charge

फ़ोटो: Hindustan times

किसानों और प्रशासन के बीच सामान्य हुए हालात, एसडीएम की हुई छुट्टी

हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन में जारी गतिरोध सितंबर 11 को खत्म हो गया। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी था। किसान तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने किसानों की बात मानते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में लाठीचार्ज मामले जांच की बात कही है। किसान नताओं और कर्नल प्रशासन ने सितंबर 11 को प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर गतिरोध खत्म होने की बात कही। 

शनि, 11 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by अदनान फैसल

Tags: Haryana Police, kisaan andolan, kisaan Bill

Courtesy: Aaj tak news

Greta Thunberg

फोटो: The Indian Express

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया ग्रेटा के ख़िलाफ़ केस, किसान आंदोलन के समर्थन में किया था ट्वीट

भारत सरकार की ओर से लागू किये गए नए कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्रेटा की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किये जाने के कारण, उनके ख़िलाफ़ IPC धारा 153 A और 120B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ट्वीट्स को भड़काऊ करार दिया गया है। हालांकि, कुछ समय पहले ग्रेटा ने एक और ट्वीट करके लिखा कि ''धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश यह बदलेगी नहीं… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 05:28 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Greta Thunberg, kisaan andolan, Farmers Protest, Delhi Police

Courtesy: Hindustan Samachar

Twitter Action

फोटो: Music Ally

ट्विटर ने राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए कदम उठाते हुए कई अकाउंट्स को किया ब्लॉक, प्रसार भारती के सीईओ का अकाउंट भी सस्पेंड

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने फरवरी 1 को कई अकाउंट्स के खिलाफ करवाई करते हुए उन पर रोक लगा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को कई अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने इस बारे में कहा है कि, ''ये अकाउंट्स 30 जनवरी को #ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे थे और फेक एवं उत्तेजक ट्वीट्स कर रहे थे।'' इन अकाउंट्स में किसान एकता मोर्चा, प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर भी शामिल है।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 05:42 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: kisaan andolan, Farmers Protest, Twitter Account, PM Narendra Modi

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Kisaan Andolan

फोटो: Patrika

गृह मंत्रालय ने लिया फ़ैसला, किसानों के प्रदर्शन स्थल समेत आसपास के स्थानों में इंटरनेट सेवाएँ स्थगित

गृह मंत्रालय ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे प्रदर्शन स्थल सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाओं को फरवरी 2 की रात तक के लिए बंद कर दिया है। इन स्थलों समेत आसपास के क्षेत्रों में भी इंटरनेट की सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ''यह फैसला सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा जन आपातकाल से बचने कि खातिर लिया गया है।'' इंटरनेट सेवाओं को जनवरी 29 की रात से बंद किया गया था।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 05:09 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: kisaan andolan, Farmers Protest, Ministry of Home Affairs, Internet Suspension

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Mamata Banerjee

फोटो: The Indian Express

ममता बनर्जी ने रखा बंगाल विधानसभा में कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव

ममता बनर्जी ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा है, जिसके बीच बीजेपी के विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ममता बनर्जी ने कहा की ''हम केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हैं, हम पूरी तरह से आंदोलनकारी किसानों के साथ हैं।'' उन्होंने कहा की किसानों के अंदर की भावनाएं अधिक हैं इसलिए एक-दो छोटी घटनाएं हो सकती हैं, परंतु इसके चलते बीजेपी किसानों को आतंकवादी साबित नहीं कर सकती है।

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 02:39 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: kisaan andolan, Farmers Protest, mamta banerjee, BJP

Courtesy: Aaj Tak