Kisan Andolan

फोटो: The Economic Times

शीतकालीन सत्र के दौरान निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर कल फैसला लेंगे किसान संगठन

संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी कि कृषि कानूनों के विरोध में जारी प्रदर्शन के एक वर्ष पूर्ण होने पर नवंबर 29 से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में संसद तक दैनिक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस मुद्दे पर सिंघु बॉर्डर पर नवंबर 21 को किसान संगठनों की होने वाली संयुक्त बैठक में फैसला किया जाएगा। संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद इसे प्रभाव में आने की प्रतीक्षा है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Kisan Andolan, Bharatiya Kisan Union, Samyukta Kisan Morcha, Farmer's Bill

Courtesy: PTI

Rakesh Tikait

फोटो: India Today

किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दिया अल्टिमेटम

कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसान दिल्ली की बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को अल्टिमेटम देते हुए कहा कि उनके पास नवंबर 26 तक का समय है। उसके बाद नवंबर 27 से देशभर के किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान आंदोलन स्थलों पर पहुंचकर अपना डेरा जमाएंगे। कृषि कानून के विरोध में किसान एक साल से बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Kisan Andolan, Bharatiya Kisan Union, Farmers Protest

Courtesy: News 18 Hindi

Kisan Mahapanchayat

फोटो: The Hindu

किसान महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' के लिए मंजूरी

किसान महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट के सामने दिल्ली के जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' करने की इज़ाज़त मांगी है। अपनी याचिका के माध्यम से, किसान अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग कर रहे हैं कि उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)  के अनुसार जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट आज किसानों की याचिका पर सुनवाई करेगा। किसानो द्वारा दायर याचिका में 200 किसानों के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की अनुमति मांगी गयी है। … read-more

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kisan Andolan, satyagraha, Kisan Mahapanchayat

Courtesy: NDTV Hindi

Kisaan Andolan

फोटो: Prabhat Khabar

किसानों द्वारा 'भारत बंद' के समर्थन में आई आंध्र प्रदेश सरकार

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा चलाए 'भारत बंद' आंदोलन को आंध्र प्रदेश सरकार का पूर्ण समर्थन मिल गया है। राज्य के सूचना एवं परिवहन मंत्री पर्नी वेंकटरमैया ने सितंबर 25 को इस बात की घोषणा की है। जिसमें सितंबर 26 की मध्य रात्रि से सितंबर 27 की दोपहर तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को रोकने की जानकारी दी हैं। मंत्री ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजिकरण के खिलाफ कर्मचारियों का समर्थन की बात भी कही है।

रवि, 26 सितंबर 2021 - 06:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Kisan Andolan, Riots, Krishi bill, Bharat Bandh

Courtesy: Hindustan Times

Rakesh Tikkait

फोटो: Latestly

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप ने राकेश टिकैत पर लगाए ठगी के आरोप

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सितंबर 18 को राकेश टिकैत पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टिकैत बिना ठगे कोई काम नहीं करते। वहीं कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत पर शराब तथा नोट बांटने आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस द्वारा फंडिंग मिलने की भी बात कही है। उन्होंने कहा ये लोग असली आंदोलन नहीं कर रहे है। 

शनि, 18 सितंबर 2021 - 07:43 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bhartiya Kisan Union, rakesh tikait, Kisan Andolan, Farmers Protest

Courtesy: AajTak News

Sonia Gandhi

फोटोः Free Press Journal

दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से की किसानों के भारत बंद को समर्थन देने की मांग

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को धरना प्रदर्शन-आंदोलनों के पैनल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सितंबर 27 को किसानों द्वारा होने वाली भारत बंद का समर्थन करने का आवेदन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर 14 को पैनल द्वारा पहली बैठक के बाद सोनिया गांधी के समक्ष यह आवेदन किया गया। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थींं। कांग्रेस पार्टी द्वारा भी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई थी। 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: aicc panel, Sonia Gandhi, bharat band, Kisan Andolan

NHRC

फोटो: ipleaders

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों को दिया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्र सरकार व दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, यूपी सरकारों और अन्य अधिकारियों को किसानों के आंदोलन को लेकर नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने कहा कि इस आंदोलन से औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिकूल प्रभाव का आरोप है।  आंदोलन के कारण बंद किए गए रास्तों से 9000 से अधिक सूक्ष्म, मध्यम और बड़ी कंपनियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। इस पर सभी को अक्टूबर 10  तक मामले पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Kisan Andolan, NHRC, Government of India, National

Courtesy: UNI

Kisan union

फोटो: The Indian Express

किसानों व‌ करनाल जिला प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा

किसान यूनियन व करनाल जिला प्रशासन के बीच सितंबर 8 को हुई बैठक किसी भी ‌‌‌नतीजे पर नहीं पहुंची। इस बैठक में योगेन्द्र यादव व राकेश टिकैत जैसे बड़े नेता उपस्थित थे। राकेश टिकैत का कहना है कि हरियाणा सरकार किसान‌ आंदोलन को कम करने की कोशिश कर रही है। किसान यूनियन के नेता अगस्त 28 को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Karnal, Kisan Andolan, Haryana Government (4802, kisan bill

Courtesy: India.Com

Kisan panchayat

फोटो: The Indian Express

करनाल में किसान महापंचायत को लेकर धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद

हरियाणा सरकार ने सितंबर 6 को करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सितंबर 7 की आधी रात तक के लिए बंद कर दिया है। सरकार व प्रशासन ने ये कदम गलत सूचना और अफवाह के प्रसार को रोकने के लिए लिया है। इलाके में धारा 144 को लागई गई है। किसानों की सितंबर 7 को मिनी सचिवालय को घेरने की योजना है। यह घेराव अगस्त 28 को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में होगा।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 07:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Kisan Andolan, Haryana Government, Karnal, Internet Services

Courtesy: India.Com

Varun Gandhi

फोटो: NDTV

किसानों से दोबारा बातचीत करे केंद्र सरकार: वरुण गांधी

भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद वरुण गांधी ने सितंबर पांच को कहा कि सरकार को किसान संगठनों से बातचीत करनी चाहिए। किसान केंद्र द्वारा बनाए तीन कृषि कानूनों का लम्बे समय से विरोध कर रहे हैं। सितंबर पांच को यूपी के मुजफ्फरनगर में जीआईसी मैदान में एक बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। वरुण गांधी ने कहा कि किसान हमारे है और हमें उनसे एक सम्मानजनक तरीके से पुनः बातचीत करनी चाहिए।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 05:45 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Varun Gandhi, Kisan Andolan, Government of India, politics

Courtesy: India.Com