Kisan Andolan

फोटो: The Indian Express

किसानों ने स्थगित किया संसद तक होने वाला ट्रैक्टर मार्च

किसानों ने कृषि बिल के विरोध में निकलने वाले ट्रैक्टर मार्च को रद्द कर दिया है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवंबर 29 को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था जिसे नवंबर 27 को हुई बैठक के बाद रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली में किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने दी है। इससे आगे की रणनीति तय करने के लिए दिसंबर चार को भी बैठक की जाएगी। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Kisan Andolan, Bharatiya Kisan Union, kisan bill

Courtesy: News 18 Hindi

Kisan union

फोटो: The Indian Express

किसानों व‌ करनाल जिला प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा

किसान यूनियन व करनाल जिला प्रशासन के बीच सितंबर 8 को हुई बैठक किसी भी ‌‌‌नतीजे पर नहीं पहुंची। इस बैठक में योगेन्द्र यादव व राकेश टिकैत जैसे बड़े नेता उपस्थित थे। राकेश टिकैत का कहना है कि हरियाणा सरकार किसान‌ आंदोलन को कम करने की कोशिश कर रही है। किसान यूनियन के नेता अगस्त 28 को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Karnal, Kisan Andolan, Haryana Government (4802, kisan bill

Courtesy: India.Com

Bhupendra singh hooda

फ़ोटो: The print

हरियाणा: मंडियों में हो रही अव्यवस्था को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का तंज़

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल खट्टर सरकार पर मंडियों की अव्यवस्था का आरोप लगाया है। सर्वर डाउन व वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की बहानेबाज़ी कहते हुए उन्होंने कहा है कि 1 अप्रैल से खरीद का ऐलान करने के बावजूद सरकार ने मंडियों में गेहूं खरीद के लिए उचित व्यवस्था नहीं की है। वहीं, गेहूं में नमी की सीमा को 14 से घटाकर 12% करने के राज्य सरकार के फैसले का भी भूपेंद्र सिंह हूडा ने… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 11:15 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra singh hooda, kisan bill, CM Manohar Lal Khattar, Haryana, Farmers

Courtesy: Outlook hindi

Kisan Bill

फोटो: Outlook India

किसानो के विरोध से उड़ी मोदी की नींद : ओबैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में स्थानीय निकाय के आगामी चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से कहा कि "जैसे उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने हाथों से चाय पेश की थी वैसे ही किसानों को पेश करें"। इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन करने के कारण प्रधानमंत्री मोदी बेहद परेशान हैं। ओवैसी ने अपने सम्बोधन में गुजरात में रहने वाले आदिवासियों, मुसलमानों, दलितों और अन्य पिछड़े… read-more

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 08:39 PM / by Shruti

Tags: Asaduddin Owaisi, kisan bill, PM Modi

Courtesy: Hindustan Samachar

Chotu vasava

फ़ोटो: Getty Images

बीटीपी ने किया टिकैत के समर्थन का ऐलान, समर्थन में सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

भारतीय ट्राइबल पार्टी व आदिवासी समुदाय के दिग्गज नेता छोटू वसावा ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत के लिए अपने समर्थन का ऐलान किया है। गुजरात की झागड़िया सीट से विधायक वसावा ने ट्वीट करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह के बेटे राकेश टिकैत को खरोंच भी आई तो पूरा आदिवासी समुदाय सड़कों पर विरोध करेगा। वहीं, वसावा ने कांग्रेस नेताओं को ट्विटर के बदले धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन करने की… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 08:10 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chotu vasava, Kisan Andolan, rakesh tikait, kisan bill, BTP

Courtesy: Aajtak

Rahul gandhi

फ़ोटो: Getty images

नए कृषि कानूनों से बर्बाद हो जाएगी भारतीय खेती: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करते हुए इसे भारतीय खेती को तहस-नहस करने वाला बताया है। कानूनों के जरिए खेती को औद्योगिक घरानों को सौंपने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा- "जो तीन कानून आए हैं, उनसे भारतीय कृषि बर्बाद हो जाएगी और एक कानून में कहा गया है कि किसान अपने बचाव में कोर्ट भी नहीं जा सकते हैं।" बता दें कि राहुल ने पीएम मोदी व केंद्र सरकार के साथ-साथ आरएसएस व अन्य भाजपा संगठनों पर भी निशाना साधा है।

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 09:04 AM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Rahul Gandhi, kisan bill

Courtesy: Aajtak News

Raghav Chaddha

फ़ोटो: Getty images

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह पर लगाया बीजेपी से मिले होने का आरोप

दिल्ली शासित आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाते हुए उन्हें गद्दार कहा है। पंजाब के लोगों से गद्दारी करने का आरोप लगाते हुए आप प्रवक्ता राघव चड्डा ने चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि तीनों कृषि कानूनों के पारित किए जाने की जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक साल पहले से ही थी, लेकिन उन्होंने जनता से गद्दारी की। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ऐसे आरोप कैप्टन पर… read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 08:31 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Captain Amarinder Singh, Raghav Chadha, kisan bill

Courtesy: Aajtak News

Rahul gandhi

फ़ोटो: Getty images

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कृषि कानूनों को किसानों के लिए नुकसानदायक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है व तीनों कृषि कानूनों को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए राहुल ने कहा "मैं जेपी नड्डा के सवालों का जवाब नहीं दूंगा, सिर्फ किसानों और देश के सवालों का जवाब दूंगा।" वहीं, राहुल ने यह भी कहा कि वे मोदी और बीजेपी से डरते नहीं है और कानूनों… read-more

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 02:53 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Modi Government, PM Narendra Modi, Kisan Andolan, kisan bill, press conference

Courtesy: Aajtak news

S muni swamy

फ़ोटो: Daily motion

भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने किसान आंदोलन कर रहे किसानो को बताया नकली

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अब बेतुका बयान दिया है। कर्नाटक के कोलार से भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने कहा- "दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों को पैसा दिया जा रहा है और उन्हें आंदोलन स्थलों पर लाया गया है, वे बिचौलिए और नकली किसान हैं। वे पिज्जा, बर्गर और केएफसी से खाना खा रहे हैं और वहां जिम बनाया गया है। यह नाटक बंद होना चाहिए।"

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 09:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: S muniswamy, BJP Leader, Kisan Andolan, kisan bill, Nationwide Protest

Courtesy: Aajtak news

Dilawar

फ़ोटो: DNA India

किसान आंदोलन को लेकर भाजपा नेता के बोल, कहा-बिरयानी बंटेगी तो बढ़ेगा बर्ड फ्लू

केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को बर्ड फ्लू से जोड़ते हुए भाजपा विधायक दिलावर ने विवादित टिप्पणी की है। दिलावर ने कहा-"किसान आंदोलन में बैठे लोग हर रोज चिकन बिरयानी, ड्राई फ्रूट और अन्य लजीज खानों की पार्टियां कर रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है। यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि पिकनिक मनाई जा रही है। उनके बीच आतंकवादी, लुटेरे और चोर हो सकते हैं और वे किसानों के दुश्मन भी हो… read-more

रवि, 10 जनवरी 2021 - 11:38 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, kisan bill, Farmers' Protest, BJP Leader

Courtesy: Aajtak news