Sunflower Seeds

फोटो: India TV

सूरजमुखी के लिए एमएसपी की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन; हरियाणा

सूरजमुखी के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर जिले में महापंचायत करने के बाद हरियाणा के किसानों ने जून 12 को दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ विभिन्न खापों के नेताओं ने भाग लिया, जबकि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया, जो भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ… read-more

मंगल, 13 जून 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kisan Mahapanchayat, haryana farmers protest, block, delhi chandigarh national highway, sunflower seeds

Courtesy: ABP Live

Delhi Traffic

फोटो: India TV News

एसकेएम की 'किसान महापंचायत' से पहले आज दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

एसकेएम द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए एडवाइजरी जारी की है। आज रामलीला मैदान में होने वाली 'किसान महापंचायत' में हिस्सा लेने के लिए देश भर से लाखों किसान दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि आम जनता, मोटर चालक को आज दिल्ली गेट से अजमेरी गेट चौक तक रामलीला मैदान, विशेष रूप से जेएलएन मार्ग के आसपास की सड़कों से बचने की… read-more

सोम, 20 मार्च 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Kisan Mahapanchayat, Ramlila Maidan, SKM, Farmers Protest

Courtesy: Navbharat Times

Rakesh tikait and Yogendra Yadav

फोटो: Times of India

किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव

लखनऊ में नवंबर 22 को किसान महापंचायत में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव जमकर गरजे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार MSP की गारंटी और अन्य मुद्दों पर बात कर ले, वरना हम जाने वाले नही हैं। उन्होंने अजय मिश्र को भी जेल में डालने की मांग की। इसके साथ योगेंद्र यादव ने पीएम को अहंकारी बताया और कहा कि बंगाल में उन्हें छोटा इंजेक्शन मिला, अब यूपी में चुनाव में उन्हें बड़ा इंजेक्शन देना पड़ेगा।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kisan Mahapanchayat, Lucknow, rakesh tikait, Yogendra yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Supreme Court

फोटो: News 18

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को जमकर लगाई फटकार

कृषि कानून के विरोध में जंतर-मंतर पर धरने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर एक को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों की वजह से सड़कें जाम हो गई हैं। आपने पूरे शहर को बंधक बनाया और अब शहर के अंदर घुसना चाहते हैं। इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने पुलिस पर सड़कें जाम करने का आरोप लगाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर चार को होगी।

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Supreme Court, Kisan Mahapanchayat, protest, National

Courtesy: Zee News

Kisan Mahapanchayat

फोटो: The Hindu

किसान महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' के लिए मंजूरी

किसान महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट के सामने दिल्ली के जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' करने की इज़ाज़त मांगी है। अपनी याचिका के माध्यम से, किसान अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग कर रहे हैं कि उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)  के अनुसार जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट आज किसानों की याचिका पर सुनवाई करेगा। किसानो द्वारा दायर याचिका में 200 किसानों के अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की अनुमति मांगी गयी है। … read-more

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kisan Andolan, satyagraha, Kisan Mahapanchayat

Courtesy: NDTV Hindi

Kisan andolan

फ़ोटो: Indian express

किसान आंदोलन को विस्तार देने अब दिल्ली का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

बीते 4 महीने से आंदोलन कर रहे किसान अब आंदोलन को विस्तार देने देश की राजधानी दिल्ली का घेराव करने वाले है। इस बात की जानकारी देते हुए किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि एमएसपी को गारंटीड कानून बनाने के लिए एक मई से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जायेगा। वहीं, उन्होंने यह भी बताया है कि इस सत्याग्रह में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र के किसान शामिल होंगे।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 04:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Kisan Mahapanchayat, Krishi bill

Courtesy: Outlook hindi