Ice

फोटो: Time Magazine

जानें बर्फ से धुंआ निकलने का वैज्ञानिक कारण

हम सब अक्सर बर्फ से धुंआ निकलता देखते हैं, ऐसे में मन में यह प्रश्न उठना लाजिमी है कि आखिर बर्फ से धुंआ निकलता कैसे है। दरअसल बर्फ के आसपास जमी वाष्प ही धुंए के रूप में परिवर्तित होती है। बर्फ के आसपास जमी वाष्प के ज्यादा ठंडा होने पर वाष्प ऊपर की ओर उठता है, और हवा में यह वाष्प धुंए के रूप में नजर आती है। 

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 05:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Science, Human Interest News, Knowledge

Courtesy: Zee News Hindi

Igudar

फोटो: EASM

मोरक्को में स्थित है दुनिया का सबसे पुराना बैंक

मोरक्को में अमाज़ी समुदायों द्वारा उपयोग किए जानी वाली बैंकिंग प्रणाली को दुनिया का सबसे पहला बैंक माना जाता है। इसे रबात-इगुदार के नाम से जानते हैं। इन बैंकों का इस्तेमाल लोग गेंहू, जौ,कानूनी दस्तावेज और गहने रखने के लिए करते थे। रिसर्च प्रोफेसर खालिद अलारौद के मुताबिक यह बैंक पहाड़ों जितने पुराने हो सकते हैं। इनकी स्थापना कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। इन बैंकों की देखरेख एक सचिव जिसे 'लामाइन' कहते थे वह करता था।

सोम, 28 जून 2021 - 06:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Morocco, Bank, oldest bank, Knowledge

Courtesy: ZeeNews

Hair

फोटो: Quartz

भारत में बालों के बिजनेस से भी होती है अच्छी कमाई

आज के समय में झड़ते बालों की समस्या होना आम बात है, लेकिन इन खराब बालों का भी भारत में बहुत अच्छा बिजनेस है। भारत में बालों की कीमत हजारों रुपये प्रति किलो है, यही बाल भारत से विदेशों में भेजे जाते है। जिससे वहाँ के लोग विग बनाने और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। विदेशों में भारतीय महिलाओं के बालों को भी खूब पसंद किया जाता है, और इसके लिए उन्हे अच्छा दाम भी दिया जाता है।

रवि, 06 जून 2021 - 07:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Knowledge, Hair Treatment, Health, Health and Lifestyle

Courtesy: Zee News

Swamp wallaby

फोटो: Smithsonion

जीवनभर प्रेगनेंट रहता है यह अनोखा जानवर

कंगारू की तरह दिखने वाला यह जानवर जीवनभर प्रेगनेंट रहता है। दरअसल  स्वैम्प वॉलबी नाम के इस जानवर में बच्चे को जन्म देते वक्त दूसरा बच्चा तैयार हो रहा होता है। जब एक बच्चा जन्म ले लेता है तो उसके कुछ दिनों बाद ही दूसरा डिलीवरी के लिए तैयार हो जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा इस जानवर के अंदर दो यूट्रेस होने के कारण होता है, जिससे एक समय में दो बच्चे शरीर में रहते हैं।

बुध, 02 जून 2021 - 08:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: pregnancy, weird animal, swamp, Knowledge

Courtesy: Zeenews