फोटो: Business World
कू ऐप ने लॉन्च किया "MummyYaar" अभियान
माताओं के निस्वार्थ प्रेम को दर्शाते हुए कू ऐप ने मदर्स डे पर "MummyYaar" अभियान की शुरुआत की है, जो कि माताओं के समर्पण और संकल्प को दर्शाता है। इस अभियान के जरिए डिजिटल युग में माताओं को उस जबर्दस्त ताकत के रूप में प्रदर्शित किया गया, जो बच्चों से अकल्पनीय चीजें करवाती है। इसके अलावा एक प्रतियोगिता भी लॉन्च की गई है जो मई नौ तक जारी रहेगी।
Tags: Koo, Koo App, Social Media
Courtesy: NDTV News
फोटो: Punjab Kesari
अब देसी कू एप के ज़रिये करें चार धाम के दर्शन
स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Ku App के जरिए अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु श्री रितेश्वर जी ने अपने कू हैंडल से दी है। सद्गुरु श्री रितेश्वर जी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "कू ऐप द्वारा शुरू की गई भारत आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन… read-more
Tags: chardham yatra 2022, devotees, Koo App
Courtesy: Nai Duniya
फोटो: BGR India
विधानसभा चुनाव नतीजों से पूर्व Koo App ने जारी किए नए दिशानिर्देश
कू ऐप ने 10 भाषाओं में नए दिशानिर्देश जारी किए है, जो पांच राज्यों में हो रहे चुनावों से संबंधित है। ऐप ने गलत और फर्जी सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए इन निर्देशों को जारी किया है। कू ऐप के सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि ऐप पर यूजर्स की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है मगर फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने की दिशा में भी काम होगा।
Tags: Koo, Koo App, Assembly Elections, up elections 2022
Courtesy: NDTV News
फोटोः dailybuzzindia.com
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किरण रिजिजू का डांस वीडियो
भारत के केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो किरण रिजिजू ने खुद अपने कू (Koo) ऐप अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह सुंदर काजलंग गांव में विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए आए थे। मेहमानों के उनके गांव में आने पर सजोलंग लोगों द्वारा पारंपरिक मनोरंजन किया जाता है।
Tags: Kiran Rijiju, dancing video, Koo App
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Financial Express
अब नाइजीरिया में भी उपलब्ध है सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'कू'
सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'कू' अब नाइजीरिया में भी मौजूद है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने ट्वीटर पर लिखा, "Koo अब नाइजीरिया में भी उपलब्ध है, अब हम इसको स्थानीय भाषा का विकल्प देने के विचार कर रहे हैं।" ट्विटर ने अपने नियमों के उल्लंघन के कारण नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का एक ट्वीट हटा दिया, जिसके बाद वहाँ की सरकार ने ट्वीटर… read-more
Tags: Koo App, Social Media, Nilgeria, Twitter
Courtesy: Abp News
फोटो: CitySpidey
भारत की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Koo को मिली 30 मिलियन की फंडिंग
स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Koo को 30 मिलियन की फंडिंग मिल गयी है। न्यूयॉर्क की टाइगर ग्लोबल समेत एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स, IIFL, Mirae Assets और ड्रीम इनक्यूबेटर ने Koo को फंड दिया है। बता दे, भारत में बनी इस ऐप को 6 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके हैं। कई बड़े बॉलीवुड सितारों, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा समेत कई राजनेताओं ने भी Koo का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
Tags: Koo, Koo App, Social Media, funding
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Financial Express
कू ऐप पर आया टॉक टू टाइप फीचर, क्षेत्रीय भाषाओं में भी बोलने पर होगा टाइप
देसी ट्विटर कहे जाने वाले 'कू' ऐप ने नया टॉक टू टाइप फीचर लॉन्च किया है, जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं में भी बोलने पर टाइप होगा। 'कू' ऐप इस तरह का पहला ऐप है। ये ऐप अभी 7 (हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, बंगाली और मराठी) भाषाओं को सपोर्ट करता है। साल के आखिर तक ऐप पर कुल 25 भाषाएं और उपलब्ध होंगी। अभी तक इस ऐप पर 55 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं।
Tags: Koo App, Twitter, feature, language
Courtesy: Dainik Bhaskar