Kisaan Andolan

फोटो: Prabhat Khabar

किसानों द्वारा 'भारत बंद' के समर्थन में आई आंध्र प्रदेश सरकार

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा चलाए 'भारत बंद' आंदोलन को आंध्र प्रदेश सरकार का पूर्ण समर्थन मिल गया है। राज्य के सूचना एवं परिवहन मंत्री पर्नी वेंकटरमैया ने सितंबर 25 को इस बात की घोषणा की है। जिसमें सितंबर 26 की मध्य रात्रि से सितंबर 27 की दोपहर तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को रोकने की जानकारी दी हैं। मंत्री ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के निजिकरण के खिलाफ कर्मचारियों का समर्थन की बात भी कही है।

रवि, 26 सितंबर 2021 - 06:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Kisan Andolan, Riots, Krishi bill, Bharat Bandh

Courtesy: Hindustan Times

Kisan andolan

फ़ोटो: Indian express

किसान आंदोलन को विस्तार देने अब दिल्ली का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

बीते 4 महीने से आंदोलन कर रहे किसान अब आंदोलन को विस्तार देने देश की राजधानी दिल्ली का घेराव करने वाले है। इस बात की जानकारी देते हुए किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि एमएसपी को गारंटीड कानून बनाने के लिए एक मई से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जायेगा। वहीं, उन्होंने यह भी बताया है कि इस सत्याग्रह में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र के किसान शामिल होंगे।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 04:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Kisan Mahapanchayat, Krishi bill

Courtesy: Outlook hindi

Kisan andolan and trade union

फ़ोटो: One india

किसान आंदोलन में शामिल होगा ट्रेड यूनियन, रेलवे स्टेशन के बाहर होंगे प्रदर्शन

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में अब देश भर की ट्रेड यूनियन भी जुड़ने लगें है। साथ ही आंदोलन को विस्तार देते हुए फैसला लिया गया है की ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर पेट्रोल व डीज़ल के बढ़ रहे दामों का भी विरोध किया जाएगा। किसानों का कहना है कि जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन के वक्त वे जिलाधिकारीयों को ज्ञापन भी सौंपेंगे व मार्च 19 के दिन अनाज मंडियों के बाहर व्यापक प्रदर्शन भी करेंगे।

सोम, 15 मार्च 2021 - 01:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Trade Union, Kisan Andolan, Krishi bill

Courtesy: Amar ujala

Kisan Andolan

फ़ोटो: Jagran.com

प्रदर्शनकारी किसान मार्च 6 के दिन 5 घन्टे के लिए बन्द करेंगे दिल्ली के सभी प्रवेशद्वार

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के चारो ओर बैठे किसानों ने मार्च 6 के दिन 5 घंटे के लिए दिल्ली के भी प्रवेशद्वार बन्द करने का फैसला लिया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों को सुझाव उनके कानूनी पैनल ने दिया है। वहीं मार्च 5 के दिन हुई संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता ने कहा- "अगले चरण के तहत 6 मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद करेंगे। किसी का भी प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।"

शनि, 06 मार्च 2021 - 08:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Krishi bill, Delhi, border seal

Courtesy: Amarujala News

Yogendra yadav

फ़ोटो: One india

किसान आंदोलन: मार्च 6 को वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जाम करेंगे प्रदर्शनकारी किसान

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने अब मार्च 6 के दिन वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जाम करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा- "छह मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से पांच घंटे के लिए एक्सप्रेसवे पर विभिन्न जगहों को अवरुद्ध किया जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि किसान नेता द्वारा कोलकाता में 12 मार्च को भाजपा को हराने की अपील की जाएगी। साथ ही दूसरे राज्यों में भी भाजपा के… read-more

बुध, 03 मार्च 2021 - 08:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Bhartiya Janta Party, Krishi bill, road block

Courtesy: Punjab kesari

Kishan Bill Case

फोटो: India Legal

कंगना रनौत ने SC में केस को मुंबई से हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर करने के लिए दाखिल की याचिका

सोशल मीडिया पर टिप्पणी के मामले में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सुप्रीम-कोर्ट में केस को मुंबई से हिमाचल-प्रदेश ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। वहीं कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुरू की गई कार्रवाई को रोकने से इंकार कर दिया है, जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा पुलिस को कंगना के किसान बिल पर किए ट्वीट को लेकर एफआईआर के निर्देश दिए थे। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए देश में नफरत और देशद्रोह… read-more

मंगल, 02 मार्च 2021 - 04:51 PM / by Shruti

Tags: kangna ranaut, Rangoli Ranaut, Krishi bill, FIR

Courtesy: Amarujala News

Kisan Andolan

फ़ोटो: Aajtak

किसान आंदोलन: खुद अपनी फसल नष्ट कर रहें हैं हरियाणा-पंजाब के किसान

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों से नाराज़ किसान अब सरकार से लोहा लेने के अलग पैंतरे अपना रहें हैं। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन प्रमुख राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की थी कि वक़्त आने पर अपनी फसल की कुर्बानी देनी होगी। इस बात को हरियाणा व पंजाब के किसानों ने अमल में ले लिया व खुद ही अपनी फसल नष्ट करना शुरू कर दिया। किसान नेता गुलाब सिंह ने किसानों को फसल नष्ट करने से रोका एवं कहा कि अभी वक्त नहीं आया है।

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Krishi bill, Kisan Andolan, Tractor March

Courtesy: Aajtak News

Yogendra Yadav

फ़ोटो: Getty Images

किसान आंदोलन को मजबूत करने का योगेंद्र यादव ने किया आह्वान

राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में किसान आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 10:08 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Krishi bill, Yogendra yadav, mahapanchayat

Courtesy: Navbharat Times

Shivsena

फ़ोटो: Getty Images

सामना में रूस की घटना के परिपेक्ष्य में लिखा गया लेख, कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर उठाए सवाल

शिवसेना के मुखपत्र सामना में जनवरी 26 के दिन लाल किले हुई हिंसा को लेकर संपादकीय लिखा गया जिसमें कृषि कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन को रूस में हुए प्रदर्शन से जोड़ा गया है। कृषि कानूनों को लेकर सरकार को पीछे हटने की हिदायत देते हुए सामना में लिखा गया, "अगर सरकार नहीं चेती तो रूस की तरह भारत में भी लोग सड़कों पर उतर जाएंगे"। बता दें कि रूस में विपक्षी पार्टी के प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ़ लोग सड़क पर उतर आए थे व बड़ी हिंसा भड़क गई थी।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Krishi bill, Russia, violence, Samna, Shivsena

Courtesy: Aajtak

Rahul gandhi

फ़ोटो: Getty images

लालकिला हिंसा के बाद राहुल गांधी ने की कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी 26 के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन को ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा-"विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं।" बता दें कि इससे पहले भी राहुल कई बार कानून वापस लेने की मांग कर चुके है व ज्ञापन भी सौंप चुके है।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 03:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Red Fort, Krishi bill

Courtesy: Aajtak News