यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की कीव में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री
विदेश मंत्रालय (MEA) ने अक्टूबर 10 को यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों को देश में बढ़ती स्थिति के मद्देनजर गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। MEA ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेनी सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे यूक्रेन में भारतीय दूतावास को उनके ठिकाने और स्थानों के बारे में सूचित करते रहें,… read-more
Tags: Embassy, India, Kyiv, issues, Advisory, Indian Nationals, Ukraine
Courtesy: India.Com
यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का किया दौरा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी बर्बरता को दिया नरसंहार का नाम
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा ‘‘नरसंहार’’ युद्ध अपराध है। उन्होंने हमलों की ‘‘बर्बरता’’ की निंदा की जिसने शहर को तबाह कर दिया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफ़ाइल यात्रा है। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की।
Tags: Europe, Ukraine, France, Kyiv, Russia
Courtesy: Amar ujala
भारत फिर खोलेगा यूक्रेन में दूतावास, मई 17 से शुरू होगा संचालन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने अपना दूतावास वहां फिर से खोलने का ऐलान किया है। मई 17 से भारतीय दूतावास यूक्रेन की राजधानी कीव में दोबारा काम शुरू करेगा। यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन ने मार्च 13 को अपना दूतावास अस्थाई तौर से पोलैंड शिफ्ट किया था। बता दें कि उन दिनों राजधानी कीव में रूसी सैनिकों द्वारा लगातार गोलाबारी हो रही थी। कीव की 430,000 की आबादी का जीना दूभर हो गया था।
Tags: Indian Embassy, Ukraine, Kyiv
Courtesy: ABP Live
राजधानी कीव पर मिसाइल गिरा सकता है रूस, अलर्ट जारी कर लोगो की दी गयी चेतावनी
यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास मार्च नौ की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया, जिसमें कीव क्षेत्र निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा "कीव क्षेत्र - एयर अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए।" रूस कभी भी कीव शहर पर मिसाइल से हमला कर सकता है।
Tags: Russia-Ukrain conflict, Kyiv, Missile, Attack
Courtesy: India Tv