Delhi High Court

फोटो: DNA India

ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जांच को हाई कोर्ट की मंजूरी: दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतों के दावों की जांच के लिए समिति के गठन को अपनी मंजूरी देने के साथ, शहर सरकार ने कहा कि वह चाहती है कि सच्चाई सामने आए। सितंबर 21 को सरकार ने एक बयान में कहा कि वह अदालत के निर्देश का सम्मान करती है और अपना आभार व्यक्त करती है। एचपीसी बनाने के दिल्ली सरकार के फैसले को पहले खारिज कर दिया गया था।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 07:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dehli High Court, Covid-19, lack of oxygen

Courtesy: NDTV Hindi

Karnataka

फोटो: Navjivan

कर्नाटक: ऑक्सीजन की कमी से चामराजनगर के जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत

कर्नाटक के चामराजनगर स्थित जिला अस्पताल में मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गवां दी है। अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की किल्लत होने के कारण 24 मरीजों की मौत हो गई है, इन मरीजों में कोरोना के मरीज भी शामिल हैं। इस घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चामराजनगर के जिलाधिकारी से बात की है और कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

सोम, 03 मई 2021 - 04:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Karnataka, Chamarajanagar, district hospital, Oxygen Cylinder, lack of oxygen, cm Yeddyurappa

Courtesy: India Tv

oxygen-cylinder

फोटो: Lokmat News

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना के 20 मरीजों ने तोड़ा दम

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ बलूजा के फोन रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल 23 को ऑक्सीजन 7 घंटे देरी से मिलने की वजह से क्रिटिकल कंडीशन वाले 20 कोरोना मरीजों की जान चली गयी। अस्पताल में करीब 200 मरीजों में से 80% मरीज ऑक्सीजन पर और करीब 35 मरीज आईसीयू में हैं। वहीं दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन लगभग खत्म हो गया है। प्रशासन से गुहार लगाने के बाद ऑक्सीजन उपलब्ध हो पाई है। 

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 05:45 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi, Jaipur Golden Hospital, lack of oxygen

Courtesy: India Tv