यूपी के लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में बढ़कर 135 हुई बाघों की आबादी
DTR के उप निदेशक रेंगाराजू तमिलसेल्वन ने जानकारी देते हुए बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व (DTR) क्षेत्र में बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 82 से बढ़कर 135 हो गई है। उन्होंने कहा कि DTR क्षेत्र के बाहर के बाघों की संख्या मिलाकर बाघों की कुल संख्या 107 से बढ़कर 153 हो गई है। बाघों की संख्या में लगभग 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Tags: tiger population rises, dudhwa tiger reserve, Uttar Pradesh, Lakhimpur Kheri
Courtesy: Punjab Kesari
गन्ने की फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने पहनी 'भालू की पोशाक': उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के किसान बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं। किसानों ने इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। बंदरों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए किसान भालू की पोशाक का उपयोग कर रहे हैं। घटना की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक किसान गजेंद्र सिंह ने कहा, हमने पैसे का मिलाकर अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए 4,000 रुपये में यह पोशाक खरीदी।
Tags: Uttar Pradesh, Farmers, Lakhimpur Kheri, wear bear costume, Protect, Monkeys
Courtesy: Latestly News
कोविड-19 अलर्ट! लखीमपुर खीरी कस्तूरबा गांधी स्कूल की 39 छत्रा संक्रमित; इमारत सील
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मार्च 26 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कम से कम 39 छात्राओं ने वायरस से सकारात्मक परीक्षण किया। मटौली केजीबीवी के एक छात्रा द्वारा घातक वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किए जाने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक सामूहिक परीक्षण किया जिसमें शिक्षकों और छात्रों सहित कम से कम 92 लोगों ने अभियान में भाग लिया। 92 में से कम से कम 38… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Covid-19, Lakhimpur Kheri, students, kasturba gandhi residential school, test positive
Courtesy: Amar Ujala News
फिर शुरू होगा किसान आंदोलन, जनवरी 31 को किसान मनाएंगे वायदा खिलाफ दिवस
लखीमपुर खीरी कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर जनवरी 21 को किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में आंदोलन करेंगे। हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में कहा गया कि, सरकार ने जो हमसे वादे किए थे वो पूरे नही किए हैं। इसके साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि 31 जनवरी को वायदा खिलाफी दिवस मनाया जाएगा और फरवरी से मिशन यूपी की शुरुआत होगी।
Tags: Sanyukt Kisan Morcha, rakesh tikait, Ajay Mishra Teni, Lakhimpur Kheri
Courtesy: Dainik Bhaskar
लखीमपुर हिंसा मामले की जांच की टीम की जाएगी अपग्रेड
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से वरिष्ठ अधिकारियों की लिस्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार को कहा कि अब जांच में जुटी टीम को अपग्रेड किया जाए। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने कहा कि टास्कफोर्स को अपग्रेड करने की जरुरत है। राज्य सरकार ने अदालत से कहा कि वो जांच के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज को चुनेंगे।
Tags: Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri Violence, SIT
Courtesy: News 18 Hindi
अम्बाला में भी दोहराया गया लखीमपुर खीरी जैसा कांड
लखीमपुर खीरी कांड के बाद पूरे देश मे सियासी गर्मी कम होने का नाम नही ले रही है। इसी बीच अक्टूबर 7 को हरियाणा के अम्बाला से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। वहां बीजेपी सांसद नायाब सिंह सैनी की गाड़ी ने एक किसान को रौंद दिया है। इस घटना के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस घटना में घायल हुये किसान का इलाज जारी है।
Tags: Lakhimpur Kheri, Hariyana, BJP, Farmers
Courtesy: Dainik Bhaskar
लखीमपुर खीरी जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को यूपी पुलिस ने सहारनपुर में रोका
लखीमपुर खीरी कांड पर एक बार फिर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अक्टूबर 7 को लखीमपुर खीरी जाते हुए यूपी पुलिस ने सहारनपुर में ही रोक लिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। इसके चलते ही पुलिस ने उन्हें सरसावा के एक गेस्ट हाउस में रखा है, और सरसावा में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
Tags: UP Police, Navjot Singh Sidhu, Lakhimpur Kheri, Indian National Congress
Courtesy: Dainik Bhaskar
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने अक्टूबर छह को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात से की। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने अजय मिश्रा को लखीमपुर हिंसा के मामले में तलब किया था। अजय मिश्र के बेटे पर लखीमपुर में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। अजय इशरा को उनके पद से हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Tags: Lakhimpur Kheri, BJP, Amit Shah, politics
Courtesy: Amar Ujala News
लखीमपुर खीरी में मरने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार था, जो अब सामने आ गई है। इसी के साथ उनकी मौत का कारण भी पता चल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी किसान की मौत गोली लगने से नहीं हुई थी। किसानों के शरीर पर घिसटने, चोट के निशान मिले है। अधिकतर किसानों की मौत शॉक और ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।
Tags: Lakhimpur Kheri, postmortem, Farmers
Courtesy: Zee News Hindi
किसानों की मौत के बाद लखीमपुर में शुरू हुआ सियासी घमासान
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आठ किसानों के मारे जाने के बाद से तनाव बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्र टेनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही किसानों ने अजय टेनी को मोदी कैबिनेट से हटाने की मांग के साथ मृतकों के परिवार वालों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद सहित सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
Tags: Farmers Protest, Lakhimpur Kheri, krishi kanoon, politics
Courtesy: Nai Dunia