lal singh chaddha

फोटो: Telegraph India

लाल सिंह चड्ढा और नेटफिल्किस की डील हुई पक्की, 8 सप्ताह बाद देख सकेंगे दर्शक

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों का थियेटर्स में प्यार नहीं मिला, मगर अब नेटफ्लिक्स पर दर्शक फिल्म को देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने काफी कम दाम में फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए है। फिल्म को नेटफ्लिक्स को 50 करोड़ रुपये में बेचा गया है, जबकि शुरुआत में कंपनी से 150 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पिटने के बाद इसके राइट्स मुश्किल से बिके है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 05:42 PM / by रितिका

Tags: Netflix, Lal Singh Chaddha, amir khan, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Lal Singh Chaddha

फोटो: AajTak

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिव्यांगों का उड़ा मजाक,केस दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगातार सुर्खियों में है। अब फिल्म में दिव्यांंग जनों का मजाक उड़ाएं जाने के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। ये शिकायत डॉ सतेंद्र सिंह ने की है। शिकायत में कहा गया कि फिल्म में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। हालांकि इस मामले में अब तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से किसी तरह की मंजूरी नहीं मिली है।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Aamir Khan, Lal Singh Chaddha, Movie, Bollywood

Courtesy: NDTV News

Lal Singh Chaddha

फोटो: Times Now Navbharat

नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, डील हुई कैंसल

बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी। ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। ओटीटी पर इस फिल्म को रिलीज होना था, मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल देखकर नेटफ्लिक्स में अपने हाथ पीछे खींच लिए है। जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स से आमिर खान और वायकॉम ने 200 करोड़ रुपए में डिजिटल राइट्स बेचने की मांग की थी, जिसे अब नेटफ्लिक्स ने नामंजूर कर दिया है।

 

सोम, 22 अगस्त 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Lal Singh Chaddha, Aamir Khan, Movie, Bollywood, Netflix

Courtesy: AajTak News

Lal singh chaddha

फ़ोटो: Aajtak

त्योहार और छुट्टियों का भी लाल सिंह चड्ढा को नहीं मिला फायदा, आंकड़े बता रहे "फ्लॉप"

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा कमाई के मामले में फ्लॉप ही नजर आ रही है। रक्षा बंधन, रविवार और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचाया है और अब तक की कमाई सिर्फ 45 करोड़ ही कर पाई है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म मुश्किल से 70 से 80 करोड़ रूपए की ही कमाई कर पाएगी। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 04:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lal Singh Chaddha, Aamir Khan, Kareena Kapoor, Box office collection

Courtesy: Amar Ujala

Lal Singh Chaddha

फोटो: Zee News

लाल सिंह चड्ढा की वीकेंड पर भी धीमी रफ्तार जारी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को धुंआधार की जगह काफी सुस्त ओपनिंग मिली है। रक्षाबंधन के बाद आए वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी सी रफ्तार पकड़ी है, मगर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराश करने वाला ही रहा है। फिल्म के बॉयकाट होने से कमाई पर काफी असर पड़ा है। अगस्त 14 को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की। चार दिनों में फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Lal Singh Chaddha, Aamir Khan, Bollywood, Box office collection

Courtesy: AajTak

Lal Singh Chaddha

फोटो: Navbharat Times

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा का हो रहा विरोध, मॉल में लगानी पड़ी पुलिस फोर्स

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लगातार बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। लखनऊ के उमराव मॉल में अतिरिक्त पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिहाज से तैनात की गई है। बता दें कि फिल्म को काफी खराब शुरुआत मिली है। कई जगहों पर थिएटर खाली पड़े है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और मोना सिंह भी अहम भूमिका निभा रही है।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Lal Singh Chaddha, Aamir Khan, Kareena Kapoor, Movie

Courtesy: AajTak

Lal Singh Chaddha

फोटो: Navbharat Times

पाकिस्तान में दिखाई जाएगी लाल सिंह चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की हाल में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पाकिस्तान में रिलीज करने की मांग तेज होती जा रही है। पाकिस्तान में पिछले तीन सालों से कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पाकिस्तान के सिनेपैक्स मीडिया ग्रुप ने फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एनओसी की मांग की है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर पैरामाउंट पिक्चर है, जिसकी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज हो सकती है। पाकिस्तान में वर्ष 2019 के बाद रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होगी। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: amir khan, Lal Singh Chaddha, Bollywood, movie release

Courtesy: Amar Ujala

Lal Singh Chaddha

फोटो: Hindinow

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा होगी ओटीटी पर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को फिल्म को रिलीज के साथ इसके ओटीटी प्लेटफार्म पर आने का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि फिल्म ओटीटी पर छह महीने बाद रिलीज होगी। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म ने कई ऑस्कर जीते है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Lal Singh Chaddha, Oscar, Aamir Khan, bollywood film

Courtesy: news 18

 Lal Singh Chaddha

फोटो: Amrit Vichar

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का नया गाना रिलीज

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने कहानी का नया वर्जन रिलीज हो गया है। लंबे समय के बाद इस गाने में सोनू निगम की आवाज सुनाई दी है। गाने में आमिर खान की जर्नी दिखाई गई है। गाना रिलीज होते ही इसे दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: Aamir Khan, Sonu Nigam, Song Release, Lal Singh Chaddha

Courtesy: news 18

Lal singh

फ़ोटो: NDTV

आमिर खान की फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग, हॉलीवुड फिल्म फारेस्ट गम्प की है कॉपी

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब फिल्म का ट्रेलर आ चुका है लेकिन ट्रेलर आते ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर बायकॉट हो रहा है। दरअसल यह फ़िल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ओटीटी पर मौजूद है। ऐसे में लोग फिल्म को कॉपी करने से नाराज है। 

सोम, 30 मई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: amir khan, forest gump, Tom Thanks, Lal Singh Chaddha

Courtesy: Hindustan