Lalu Prasad Yadav

फोटो: Telegraph India

जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर आएगी लालू प्रसाद यादव की बायोपिक

राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव सबसे लोकप्रिय भारतीय राजनेताओं में से एक हैं। बिहार और झारखंड की राजनीति में प्रमुख रूप से सक्रिय रहने के बावजूद, उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोरीं। अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बन रही है। लालू के जीवन पर आधारित एक फिल्म ''वास्तव में बन रही है'' और ''इस पर पिछले 5-6 महीनों से काम चल रहा है।''

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, biopic, Silver Screen

Courtesy: ABP News

Lalu-Prasad

फोटो: Latestly

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी को मिली जमानत, 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

नौकरी के बदले जमीन मामले में आज नई दिल्ली की सीबीआई अदालत में पेश हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जमानत मिल गई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यादव परिवार समेत कुल 17 आरोपी मौजूद थे। इससे पहले मामले की जांच कर रही सीबीआई ने राउज एवेन्यू… read-more

बुध, 04 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: land for job case, Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, tejashwi, Bail, CBI Court

Courtesy: ABP Live

Lalu Prasad Yadav

फोटो: Getty Images

नौकरियों के बदले जमीन घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, पूर्व रेलवे अधिकारियों को जारी किया समन

गृहमंत्रालय द्वारा कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नए आरोपपत्र को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली की एक अदालत ने आज मामले के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को समन जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यादव के अलावा रेलवे के पूर्व अधिकारियों को भी 4 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

शुक्र, 22 सितंबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: land for jobs scam, Delhi Court, issues summons, Lalu Prasad Yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Bail

फोटो: India TV News

नौकरी के लिए जमीन घोटाला मामला: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज (15 मार्च) पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी डॉ मीसा भारती को नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बिना किसी गिरफ्तारी के आरोप पत्र दायर किया। कोर्ट ने संबंधित मामले में अन्य 13… read-more

बुध, 15 मार्च 2023 - 12:54 PM / by सपना सिन्हा

Tags: land for job scam case, Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, misa bharti, Bail

Courtesy: OP India

Lalu Yadav

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

राजद राज्य परिषद की बैठक में बोले लालू - बीजेपी मेरी सबसे बड़ी दुश्मन

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए लालू ने कहा -"2024 में हम बीजपी सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे, मैं नीतीश कुमार के साथ दिल्ली जाऊंगा और जल्द ही सोनिया गांधी से मिलूंगा। राहुल गांधी के "भारत जोड़ो यात्रा" से लौटने के बाद उनसे भी मिलूंगा।"

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad Yadav, BJP, loksabha, Bihar

Courtesy: Indiatv

Lalu Prasad Yadav

फोटो: Wikimedia

13 साल पुराने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव पर 6,000 रुपये का जुर्माना

झारखंड के पलामू की एक विशेष अदालत ने आज 13 साल पुराने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद यादव पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया। राजद प्रमुख 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में विशेष सांसद, विधायक अदालत में पेश हुए थे। लालू के वकील ने कहा, "बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई के बाद, अदालत ने उन पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया है।"

बुध, 08 जून 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, poll code violation case, fined

Courtesy: Lokmat News

lalu and tejaswi

फोटो: News Day Express

लालू की अध्यक्षता में तेजस्वी यादव को मिली आरजेडी में बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की उपस्थिति में मई 31 को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर हुई बैठक में फैसला किया गया है कि तेजस्वी यादव नीतिगत फैसले लिया करेंगे। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के नेता आलोक मेहता ने बताया कि तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता है। उन्हें फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बुध, 01 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: RJD, Lalu Prasad Yadav, Tejaswi Yadav, RJD Chief

Courtesy: News 18 Hindi

Lalu Prasad Yadav Gets Bail In Fodder Scam Case

फोटो: Aajtak

चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को डंडोरा खजाना चारा घोटाला मामले में जमानत मिल गई है। अप्रैल 22 को, झारखंड HC ने 139.35 करोड़ रुपये के मामले में स्वास्थ्य समस्याओं और यार्डस्टिक हाफ कस्टडी के आधार पर जमानत दी है। इसके अलावा, एचसी बेंच ने राजद प्रमुख को 1 लाख रुपये की जमानत और 10 लाख रुपये जुर्माना राशि अदालत में जमा करने को कहा। गौरतलब है कि यादव को इस मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, Bail, fodder scam case

Courtesy: Live Hindustan

Lalu Prasad Yadav

फोटो: Latest News Headlines

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत हुई खराब, एम्स दिल्ली किए जाएंगे शिफ्ट

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत मार्च 22 को अधिक खराब हो गई है जिसके बाज उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया है। उन्हें पटना स्थित रिम्स से निकालकर एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें एम्स कब भेजा जाएगा ये जेल अधिकारी तय करेंगे। रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसका असर अब उनके हार्ट और किडनी पर हो रहा है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 07:55 PM / by रितिका

Tags: Lalu Prasad, Lalu Prasad Yadav, RJD, RJD Chief

Courtesy: TV9Hindi

Lalu Yadav

फोटो: TV9Bharatvarsh

चारा घोटाला के पांचवे मामले में भी दोषी करार हुए लालू यादव

कुल 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के पांचवे मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने दोषी माना है। लालू को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में दोषी माना गया है। अभी कोर्ट ने सजा का ऐलान नहीं किया है। चारा घोटाला मामले में कुल 170 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनके खिलाफ 2001 में चार्जशीट दायर हुई थी।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav, RJD, CBI Court

Courtesy: NDTV News