Spicejet Flight

फोटो: One India

मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की विंडशील्ड में दरार, सुरक्षित लैंड

मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG 3324 (मुंबई-कांडला) की विंडशील्ड FL230 पर क्रूज के दौरान टूट गई। विमान गुजरात के कांडला से आ रहा था। इस घटना के बारे में बात करते हुए, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, "5 जुलाई, 2022 को, स्पाइसजेट Q400 विमान SG 3324 (कांडला - मुंबई) का संचालन कर रहा था। FL230 पर क्रूज के दौरान, P2 साइड विंडशील्ड बाहरी फलक टूट गया। दबाव सामान्य पाया गया। विमान मुंबई में… read-more

बुध, 06 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: SpiceJet, aircraft, LANDING, Mumbai, windshield cracked

Courtesy: Live Hindustan

Aircraft

फ़ोटो: NewsNCR

उत्तर प्रदेश के अमेठी में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के अमेठी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की खैरना गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसे एक ट्रेनी पायलट चला रहा था। प्रशिक्षु पायलट अभय पटेल इस एयरक्राफ्ट को उड़ा रहे थे, इसी दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझ बूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है कि हादसे में विमान के आगे का हिस्सा कुछ डैमेज हो गया है। 

सोम, 13 जून 2022 - 02:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: aircraft, emergency, LANDING, aeroplane

Courtesy: Amar ujala

Air India

फ़ोटो: Abp News

एयर इंडिया के विमान का हवा में हुआ इंजन बंद, हुई एमरजेंसी लैंडिंग

टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320 नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। उड्डयन नियामक नगर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया।

शुक्र, 20 मई 2022 - 08:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: LANDING, emergency, Air India

Courtesy: Hindustan

Aeroplane

फ़ोटो: Indiatv.in

टला बड़ा विमान हादसा, तूफान में फंसे विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का विमान बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गया है। दरअसल विमान की दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन उसी वक्त विमान काल बैसाखी तूफान में फंस गया, जिसकी वजह से केबिन का सामान गिरने लगा और विमान सवार 40 यात्री घायल हो गए। हालांकि पायलट विमान की सफल लैंडिंग कराने में सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सोम, 02 मई 2022 - 02:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: SpiceJet, LANDING, plane crash, storm

Courtesy: Aajtak