assam rain

फोटो: India Today

असम में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, दो बच्चों की मौत

असम में लगातार बारिश होने से गोवालपारा में भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन में दो नाबालिग बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। दोनों के शव राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम ने बरामद किए हैं। बता दें कि बीते तीन दिन से जारी बारिश में अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 6 का हिस्सा भी धंस गया है जिससे कई हिस्सों में आवाजाही रुक गई है।

गुरु, 16 जून 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Assam, Landslide in Assam, assam flood, heavy rains

Courtesy: NDTV News

landslide and flood assam

फोटो: Times Now

असम में भूस्खलन के बाद बाढ़ की चेतावनी, तीन की मौत

असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन आने के बाद बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण इलाके के 80 घरों पर प्रभाव पड़ा है। प्राधिकरण ने 25 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। जिले में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में शरण ले रहे हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Landslide in Assam, landslide, Floods

Courtesy: NDTV News