Land Slide

फोटो: ANI News

भूस्खलन के कारण बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे, यमुनोत्री हाईवे पर भी ठप हुआ यातायात

अधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से यमुनोत्री राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण यातायात निलंबित कर दिया गया है और यमुनोत्री तीर्थयात्रा रोक दी गई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश का कहर जारी है। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से… read-more

सोम, 24 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, badrinath yamunotri highway, closed, Landslides

Courtesy: Latestly News

Land Slide

फोटो: Latestly

भारी बारिश के बाद भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत: हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य में भारी बारिश के बीच, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई 8 को शिमला के कोटगढ़ इलाके में एक घर ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, कुल्लू में एक अस्थायी घर में एक महिला की मौत हो गई और शनिवार को चंबा के कटियान में भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति जिंदा दफन हो गया। 

रवि, 09 जुलाई 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, Dead, Landslides, heavy rains

Courtesy: Nai Duniya

Amarnath

फोटो: News Nation

खराब मौसम के कारण लगातार तीसरे दिन अस्थायी रूप से निलंबित हुई अमरनाथ यात्रा

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को आज अगली सूचना तक लगातार तीसरे दिन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले जुलाई 8 को खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उधमपुर में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। खराब मौसम के कारण लगभग 6,000 तीर्थयात्री रामबन में फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने जानकार देते हुए बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

रवि, 09 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, temporarily suspended, WEATHER, Landslides, highways blocked

Courtesy: Jagran News

Himachal Pradesh

फोटो: India TV News

'आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन और सैकड़ों यात्री फंसे': हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण पंडोह-कुल्लू खंड पर औट के पास खोतिनल्ला में बाढ़ आ गई। इसके बाद, सैकड़ों यात्री मंडी जिले के पास फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने आज बताया कि अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम चल रहा है और सड़कों को अवरुद्ध करने वाले भारी पत्थरों को विस्फोट करने के लिए विस्फोटकों का… read-more

सोम, 26 जून 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, flash floods, Landslides, Mandi

Courtesy: The Print

Assam Flood

फोटो: Agniban

सिक्किम में 100 घर क्षतिग्रस्त, सेना ने 300 पर्यटकों को बचाया; असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी

असम और सिक्किम में मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से सिक्किम में कई भूस्खलन हुए, वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। पश्चिम सिक्किम जिले में भारी भूस्खलन से लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए और पुल बह गए। बारिश के कारण कॉलेज खोला घाटी के ऊपरी इलाकों में बाढ़ आ गई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि, इस बीच, भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम जिले में भूस्खलन और बाधाओं के कारण फंसे 300 और पर्यटकों को बचाया।

सोम, 19 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rains, 100 houses damaged, Landslides, Sikkim, flood situation, Assam

Courtesy: India TV News

Sikkim

फोटो: One India

सेना ने उत्तरी सिक्किम में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में फंसे 2,464 पर्यटकों को बचाया

भारतीय सेना नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग के पास बचाव अभियान चलाया, जहां भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण एक पुल बह गया था। भूस्खलन और बाधाओं के कारण लगभग 2,464 पर्यटक फंसे हुए थे, बचाए गए पर्यटकों को सेना के जवानों द्वारा चिकित्सा, भोजन और आराम की जगह दी गई। शुक्रवार को उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद बचाव कार्य जारी है।

रवि, 18 जून 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Army, rescues, tourists, Landslides, chungthang, north sikkim

Courtesy: India.Com

Assam Floods

फोटो: Raj Express

असम बाढ़: बढ़कर 190 हुई मरने वालों की संख्या, पानी में डूबे नए इलाके

एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक असम में बाढ़ के कारण जुलाई 8 को तीन और लोगों की मौत हो गई और नए इलाके जलमग्न हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया, बाढ़ के पानी के कारण एक बच्चे समेत दो अन्य लोगों ने अपनी जान गँवा दी, जबकि भूस्खलन के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 190 हो गई है। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Death, Landslides, ASDMA

Courtesy: Navbharat Times

Jammu And Kashmir

फोटो: Enavabharat

भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन, कई जिलों में स्कूल बंद: जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर में जून 22 को हुई भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो गया। अधिकारियों ने डोडा, किश्तवाड़ और रामबन सहित कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। भूस्ख्नलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा और दूसरे दिन सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर में झेलम ने अनंतनाग जिले के संगम में खतरे के निशान को पार कर लिया है और अन्य नदियों में भी जलस्तर बढ़ रहा है। 

गुरु, 23 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, weather update, Heavy Rain, Floods, Landslides

Courtesy: News India 24

Kerala

फोटोः DW

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 11 लोगों की हुई मौत

केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल मेें अक्टूबर 17 को भी भारी बारिश होने की संंभावना है। इस दौरान खतरे को देखते हुए  त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भी अक्टूबर 17 और 18 को भगवान अयप्पा के भक्तों से मंदिर में ना जाने का निवेदन किया है। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 03:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: heavy rains, Kerala, Landslides, environment

Courtesy: NDTV NEWS

Kinnaur Landslide

फोटो: The Indian Express

किन्नौर भूस्खलन हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत: हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत पुष्टि हो चुकी है।मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। अब तक के बचाव कार्य के जरिए 13 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 25 से 30 लोग अबभी भी लापता हैं। बचाव एवं राहत कार्य दलों के मुताबिक एक बस के सतलुज नदी में गिरने की भी आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ और आईटीबीपी द्वारा बचाव कार्य जारी है। 

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Himachal Pradesh, Landslides, Natural Disasters, NDRF

Courtesy: Hindustan News