Infinix

फोटो: HT Tech

Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप भारत में लॉन्च, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए अच्छा विकल्प

Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया गया। खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इनफिनिक्स का यह नया लैपटॉप लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इस लैपटॉप में 14 इंच फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस बजट लैपटॉप में 8 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और डीटीएस ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 24990 रुपये है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Infinix, X1 Neo, Laptop, Student

Courtesy: Amar ujala

Laptop

फ़ोटो: HT Tech

Infinix INBook X1 Slim को भारत में किया गया लॉन्च, कीमत 29,900 से शुरू

Infinix INBook X1 Slim को जून 15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप इस सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का लैपटॉप है। Infinix InBook X1 Slim के 10the Gen Intel Core i7 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 49,990 रुपये, Intel Core i5 के साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,990 रुपये है और Intel Core i3 के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,990 रुपये है।

बुध, 15 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Infinix, Laptop, Lightweight, Intel

Courtesy: Amar ujala

Type C

फ़ोटो: BBC

यूरोप के सभी देशों में होगा एक जैसा चार्जर, जल्द प्रस्ताव होगा पास

यूरोप में अब चार्जर के लिए परेशान होने के दिन बीतने वाले हैं। जल्द ही वहां हर डिवाइस के लिए एक जैसा चार्जर उपलब्ध होगा। यह यूएसबी-सी चार्जर होगा, जो फिलहाल एप्पल और गूगल समेत कुछ नए मॉडल के लिए ही उपबल्ध है। इस फैसले का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियों पर बड़ा असर होगा, एप्पल और अन्य मोबाइल और लैपटॉप के उत्पाद आदि को अपने उपकरणों में बदलाव करने होंगे।

बुध, 08 जून 2022 - 07:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Charger, USB C, Mobile, Laptop, Europe

Courtesy: Amar ujala

Dell Launched Laptop g15-series

फोटो: India TV News

Dell ने गेमिंग के दीवानों के लिए लांच किये G15 सीरीज के लैपटॉप

अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी डेल ने G15 सीरीज के तहत अपनी नवीनतम गेमिंग लैपटॉप रेंज लॉन्च की है। डेल की नई श्रृंखला एक विशेष संस्करण के रूप में दो मॉडलों के जी15 5520 और जी15 5521 साथ आई है। Dell G15 5520 की कीमत 85,990 रुपये से शुरू है और Dell G15 5521 SE 1,18,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। लैपटॉप का 5520 वेरिएंट डार्क शैडो ग्रे में आता है, जबकि 5521 एसई वेरिएंट ओब्सीडियन ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

मंगल, 17 मई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dell, Launched, Laptop, g15-series

Courtesy: News 18

Realme Book Slim

फोटो: NDTV

आज से शुरू हुई Realme Book Slim की पहली सेल

Realme के लैपटॉप Realme Book Slim की पहली सेल अगस्त 30 को फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर पर शुरू हो चुकी है। यह Realme का पहला लैपटॉप है। इसमें 14-इंच की IPS डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K है।लैपटॉप में 11th जेन इंटेल कोर i5-1135G7 CPU, Intel Iris Xe ग्राफिक्स, 8GB LPDDR4x रैम और 512GB तक PCIe SSD स्टोरेज है। लैपटॉप में डुअल फैन स्टॉर्म कूलिंग सिस्टम है। इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये रखी गई है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Realme, realme book slim, Laptop, Technology

Courtesy: Amar Ujala News

HP Laptop Spectre X360

फोटो: Zee News

एचपी ने लॉन्च किया स्पेक्टर एक्स360 लैपटॉप

एचपी ने अगस्त 25 को अपना नया लैपटॉप स्पेक्टर एक्स 360 लॉन्च कर दिया है। इसमें 11वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 1 टीबी एसएसडी और इंटेल एक्सई ग्राफिक्स सपोर्ट दिया गया है। इंटरनेट स्पीड के लिए ये 3X फास्ट कनेक्शन देता है। इसमें 17 घंटे का बैटरी बैकअप है। ये एचपी स्टोर्स और ऑनलाइन भी उपबल्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। 

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: HP, new launch, Laptop, Technology

Vivo laptops

फोटो: News 18

लैपटॉप सेगमेंट में भी कूदेगा स्मार्टफोन ब्रांड 'वीवो'

स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद वीवो अब लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रखने वाली है। अब वीवो लैपटॉप मार्केट में शाओमी और और रियलमी जैसी कंपनियों को टक्कर देगी। वीवो जल्द ही लैपटॉप्स से जुड़े टीज़र भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने किसी लैपटॉप के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कंपनी i3 या i5 लैपटॉप्स के साथ मार्केट में एंट्री कर सकती है। 

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 07:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Vivo, Vivo India, Laptop, Technology

Courtesy: NBT News

RedmiBook

फोटो: Mi.com

देश में Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच हुआ Xiaomi का पहला लैपटॉप

Xiaomi ने भारत में RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन लॉन्च किया है। RedmiBook सीरीज के दोनों लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले है। Xiaomi ने इनमें 11वीं जेनरेशन के इंटेल प्रोसेसर,10 घंटे की बैटरी लाइफ, विंडोज 10 होम, एमएस ऑफिस 2019 और फाइल स्थानांतरित करने के लिए एमआई शेयर के साथ लॉन्च किया है। भारत में RedmiBook Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 41,999 रुपये और 44,999 रुपये रखी है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: redmibook, Xiaomi, Xiaomi India, Mi India, Redmi, manu kumar jain, Laptop, Laptops Demand

Courtesy: India.com

Redmi Book

फोटो: Mi.com

अगस्त तीन को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का रेडमी बुक लैपटॉप

Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी भारत में अगस्त तीन को अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी खुद रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। इसका लॉन्च ऑनलाइन इवेंट के जरिए किया जाएगा। रेडमी बुक के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi कंपनी ने भारत में पिछले साल रेडमी के लैपटॉप पेश किए थे। अब कंपनी इस साल रेडमी ब्रांड के लैपटॉप को भारत में लेकर आ रही है।

बुध, 28 जुलाई 2021 - 05:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Redmi, Laptop, Xiaomi India, Xiaomi, new launch

Courtesy: Jagran News

Asus ExpertBook B9

फोटो: The financial Express

Asus: भारत में लॉन्च हुआ आसुस का एक्सपर्ट बुक B9 दमदार लैपटॉप

आसुस ने अपने लैपटॉप Asus ExpertBookB9 (2021) को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसे  खासतौर पर बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। US मिलिट्री स्टैंडर्ड के मैटेरियल के साथ इसमें 11वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया है। इस लैपटॉप को कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स के साथ देश के लीडिंग PC स्टोर्स के खरीद पाएंगे और इसकी शुरुआती कीमत 115,498 रुपए है। LED बैकलिट कीबोर्ड के साथ आसुस नंबरपैड 2.0 टचपैड पर मिलेगा।

रवि, 25 अप्रैल 2021 - 08:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Asus, Laptop, Launch, India

Courtesy: Dainik Bhaskar