फोटो: The Indian Express
पंचतत्व में विलीन हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी को संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्टूबर 11 को पंचतत्व में विलीन हो गए है। उन्हें दोपहर तीन बजे के करीब बेटे अखिलेश यादव ने इटावा के सफेई गांव के मेला ग्राउंड में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। अंतिम सफर पर निकले मुल्क्याम को कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय नेताजी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। दूर दराज से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Tags: Samajwadi Party, mulayam singh yadav, Funeral, last rites
Courtesy: Zee News
फोटो: Bollywood Life
बप्पी लाहिरी को दो गई अंतिम विदाई, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अपने जमाने के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर रहे बप्पी दा का फरवरी 15 को निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। बप्पी दा के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में ले जाया गया। इससे पूर्व कई सेलिब्रिटी उनके घर अंतिम दर्शन के लिए गए थे। जिसमें अभिनेत्री काजोल और उनकी मां तनुजा, शक्ति कपूर, इला अरुण, अलका याग्निक, रूपा गांगुली, मीका सिंह भी मौजूद रहे।
Tags: Bappi Lahiri, Bappi Lahri, last rites, Bollywood
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Quint
भारत रत्न लता मंगेशकर का हुआ अंतिम संस्कार, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके भई दीनानाथ मंगेश्कर ने उन्हें मुखाग्नि दी। लता मंगेशकर का फरवरी छह को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया था। स्वर सम्राज्ञी की अंतिम झलक पाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था सुनिश्चित की।
Tags: Lata Mangeshkar, last rites, Funeral
Courtesy: News 18 Hindi