Lata Mangeshkar

फोटो: The New Indian Express

स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में फरवरी छह को निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके संगीत के जरिए सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। बता दें कि लता मंगेशकर को कोविड 19 संक्रमण के कारण जनवरी आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Lata Mangeshkar, singing legend, Nitin Gadkari

Courtesy: ANI Twitter

Lata Mangeshkar Health Critical

फोटो: Koimoi

फिर ख़राब हुई लता मंगेशकर की हालत, डॉक्टर्स की बढ़ी चिंता

बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर ख़राब हो गयी है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जनवरी 8 को निमोनिया होने पर लता को कैंडी अस्पताल में अस्पताल भर्ती करवाया गया था। कुछ दिन पहले हालत में सुधार होने पर लता को वेंटिलेटर से हटा कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर फैंस की चिंताएं बढ़ गयी हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी तबियत ठीक होने की कामना कर रही… read-more

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 02:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lata Mangeshkar, Ventilators, hospital

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Lata Mangeshkar

फोटो: Zee News

कोरोना संक्रमित हुई लता मंगेशकर, आईसीयू में भर्ती

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर 92 वर्ष की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनमें कोविड 19 के हल्के लक्षण दिखाई दिए है। वो मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती है। कोविड 19 के साथ ही उन्हें नीमोनिया भी हो गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। माना जा रहा है कि जल्द ही वो बीमारी को हराकर ठीक होकर अपने प्रशंसकों के बीच लौटेंगी। 

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, Lata Mangeshkar

Courtesy: News Nation

Lata Mangeshkar

फोटो: Times Of India

किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना के बाद लता मंगेशकर ने भी किया ट्वीट

किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार इस पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म इंड्रस्ट्री की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करके  सरकार का समर्थन किया है। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि,' भारत महान देश है,मुझे पूरा विश्वास है कि जिन मुद्दों या समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, उनका समाधान करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।' सोशल मीडिया पर लोग लता मंगेशकर के इस ट्वीट को खूब ट्रोल भी कर रहे… read-more

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 11:49 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Lata Mangeshkar, Kisan Andolan, Bollywood

Courtesy: Panjab Kesari