Paralysis

फोटो: BGR

वैज्ञानिकों ने तकनीक के इस्तेमाल से लकवा ग्रस्त मरीजों को चलने में बनाया सक्षम

लॉजेन यूनिवर्सिटी अस्पताल के एक न्यूरोसर्जन जोसेलीन ब्लोच ने एक शोध की सफलता के बाद बताया कि नीचले हिस्से के लकवा ग्रस्त रोगियों में इम्प्लांट करने के बाद उनमें सुधार हो सकता है। लकवा ग्रस्त मरीज इम्प्लांट के बाद खड़े होने, चलने और व्यायाम करने में सक्षम हो सकते है। इसके लिए इलेक्ट्रिक पल्स सहायता करती है। मरीज लगातार अभ्यास करें तो एक किलोमीटर चलने, कुछ घंटे खड़े रहने सीढ़ी चढ़ने में भी सक्षम हो सकते है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Paralysis, technique, latest technology, research

Courtesy: NDTV News

Wi-Fi

फोटो: livehindustan.com

वाई-फाई में मिलेंगी 1KM की रेंज, आ रही है नई WiFi HaLow तकनीकी

वाईफाई एलायंस एक नई तकनीक विकसित कर रहा है, जिसे WiFi HaLow कहा जा रहा है। इस नई तकनीक से वाई फाई की रेंज 1 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी, हालांकि डाटा ट्रांसफर की स्पीड सामान्य वाईफाई के मुकाबले कम हो सकती है। इसको इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) पर फोकस करते हुए तैयार किया जा रहा है। मौजूदा वाई-फाई तकनीक 2.4Ghz से 5Ghz पर काम करती हैं, वही wifi HaLow को 1Ghz से कम स्पेक्ट्रम पर काम करने के लिए विकसित किया गया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अमित व्यास

Tags: latest technology, WiFi HaLow, Wi-Fi technology

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

privacy glasses feature

फोटो: Times of India

प्राइवेसी ग्लासेस फीचर ,आई फोन की स्क्रीन पर दूसरे को कंटेंट देखने से रोकेगा: एप्पल की नई टेक्नोलॉजी

एप्पल प्राइवेसी ग्लासेस का फीचर ला रहा है जो स्क्रीन के कंटेंट को आपके अलावा सभी से प्रोटेक्ट करेगा। साथ ही बस स्टॉप या मेट्रो स्टेशन में फोन पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का पासवर्ड या जरूरी डॉक्यूमेंट बगल में बैठे लोग नहीं देख पाएंगे। यह आपके आईफोन पर ऑनस्क्रीन कंटेंट को तभी दिखाएगा जब आप इसे पहनेंगे। स्मार्टफोन से चश्मे पर स्टैंडर्ड ग्राफिकल आउटपुट मिलेगा इससे जो भी स्मार्टफोन पर एक्टिविटी करेगा वह चश्मे से दिखाई देगी। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अमित व्यास

Tags: Apple, iphone, latest technology

Courtesy: Dainik Bhaskar

Computer

फोटो: Medium

मन के विचारों को बातों में बदलेगी ये नई तकनीक

वैज्ञानिकों ने ऐसा कंप्यूटर का निर्मित किया है जो मन के विचारों को शब्दों में बंया कर सकता है। नीदरलैंड्स और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने मिलकर इसका निर्माण किया है। इस तकनीक से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जो बोलने में अक्षम है। दरअसल वैज्ञानिकों ने तकनीक का एक मिर्गी पीड़ित महिला टेस्ट किया जिसमें सामने आया कि वो जो सोचती थी वो बोलती भी थी। इस संबंध में स्टडी साइंटिफिक जर्नल कम्यूनिकेशन बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Technology, latest technology, Scientists

Courtesy: AajTak News