हॉलीवुड के जाने माने गायक लियाम पेन ने दी अपनी सगाई की खबर
हॉलीवुड के मशहूर पॉप सिंगर लियाम पेन ने अपनी गर्लफ्रेंड टेक्सन मॉडल माया हेनरी से सगाई कर ली है। दोनों एक दूसरे के साथ ,करीब दो साल से थे,और अब इन्होने सगाई कर ली है। हाल ही में माया के हाथ में इंगेजमेंट रिंग नज़र आने के बाद से सगाई की बात चर्चा में थी, जिसके बाद लियाम और माया ने खुद ही इस बात को साझा किया। लियाम हॉलीवुड के बहुत ही मशहूर गायक और लेखक हैं। और इनकी मंगेतर हेनरी भी बहुत बड़े घराने से सम्बन्ध रखती हैं।
Tags: Liam Payne, Maya Henry, Hollywood
Courtesy: PATRIKA