Earth

फोटो: BBC Earth

एक नए अध्ययन के मुताबिक जीवन की शुरुआत पृथ्वी पर 30 करोड़ साल और पहले से हुई थी

एक नया अध्ययन जो सूक्ष्म जीवों पर आधारित है उससे पता चला है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत जितना माना जाता था उससे 30 करोड़ साल पहले ही हो गई थी। ये अध्ययन एक छोटे पत्थर पर कनाड़ा और यूनिवर्सिटी काॅलेज लंदन में किया गया। इस अध्ययन के लेखक डॉ. डोमिनिक पाॅपिनो के मुताबिक पत्थर में बनी जटिल संरचनाओं का आधार जैविक है। इसका मतलब है कि जीवन पृथ्वी के बनने के 30 करोड़ साल के बाद ही शुरू हुआ।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by Varun Sharma

Tags: environment, life, Earth, Study

Courtesy: News 18

Livelihood Award

फोटो: Shortpedia

भारतीय पर्यावरण कानून संगठन 'लाइफ' को मिला राइट लाइवलीहुड अवार्ड

दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन, वन और पर्यावरण के लिए कानूनी पहल (LIFE) ने 2021 राइट लाइवलीहुड अवार्ड जीता है। यह पुरुस्कार स्वीडन के वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, यह पुरस्कार संगठन को "कमजोर समुदायों को उनकी आजीविका की रक्षा करने और स्वच्छ वातावरण के अपने अधिकार का दावा करने के लिए जमीनी स्तर पर दृष्टिकोण" के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार में 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन का नकद पुरस्कार शामिल है।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indian environmental law organisation, livelihood award, life

Courtesy: Aapke News