Lionel Messi

फोटो: Latestly

मेसी ने वर्ल्ड कप विजेता अर्जेंटीना टीम को गिफ्ट किए सोने के 35 आईफोन

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 2022 फीफा विश्व कप विजेता टीम को 35 गोल्ड प्लेटेड आईफोन 14 उपहार में दिया है। खबरों के मुताबिक, सभी आईफोन 24 कैरेट के हैं। हर आईफोन लगभग 1.73 करोड़ रुपये का है। सभी आईफोन्स पर खिलाड़ियों के नाम, जर्सी नंबर और अर्जेंटीना का लोगो बना हुआ है। गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मनाने के लिए लियोनेल मेसी कुछ विशेष और शानदार करना चाहते थे। 

शुक्र, 03 मार्च 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: gold iphone, fifa world cup 2022, Lionel Messi, gift

Courtesy: ABP Live

Lionel-Messi

फोटो: Latestly

फीफा पुरस्कार: मेस्सी ने जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार; सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच बने स्कालोनी

लियोनेल मेस्सी को फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोच लियोनेल स्कालोनी को दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच नामित किया गया। एलेक्सिया पुटेलस को फीफा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने अपने नाम किया। इंग्लैंड की मैनेजर सरीना वीगमैन को यूरोपीय चैंपियनशिप की शान… read-more

मंगल, 28 फ़रवरी 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: fifa awards, Lionel Messi, wins, best mens player award

Courtesy: Live Hindustan

Lionel Messi

फ़ोटो: Maarc

क़तर में होगा लियोनेल मेसी का आखिरी फीफा विश्व कप, दिग्गज खिलाड़ी ने की घोषणा

दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एलान किया है कि, इस साल कतर में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यह घोषणा उन्होंने अर्जेंटीना के पत्रकार सेबास्टियन विग्नोलो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की है। इसमें उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा और मैंने पहले ही फैसला ले लिया है। बता दें कि, मेसी 4 विश्व कप खेल चुके है और 164 मैचों में 90 गोल दाग चुके हैं।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 02:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lionel Messi, FIFA World Cup, retirement, Football

Courtesy: Amar ujala

Lionel Messi

फोटो: Barca Blaugranes

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लियोनल मेसी

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनके साथ टीम के तीन अन्य खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लियोनल मेसी के क्लब पीएसजी क्लब ने उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चारों खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इस कारण ये चारों खिलाड़ी टीम से दूर रहेंगे। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Lionel Messi, Football, Coronavirus, sports

Courtesy: Dainik Bhaskar

SAFF championship

फोटो: Aaj Tak

8वीं बार SAFF चैंपियनशिप का विजेता बना भारत, सुनील छेत्री ने की लियोनेल मेसी की बराबरी

भारत आठवीं बार साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप(SAFF) का विजेता बना है। भारतीय फुटबॉल टीम ने अक्टूबर 16 को नेपाल की फुटबॉल टीम को 3-0 से हराकर यह खिताब जीता है। खिताब जीतने के साथ ही भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इस मैच में गोल करके अर्जेंटीना के जाने-माने दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए 80 गोल की बराबरी भी कर ली है।

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Indian Football, Sunil Chhetri, SAFF Championship, Lionel Messi

Courtesy: News 18 Hindi

Lionel Messi Joins PSG club

फोटो: Marca

फ्रांस के फुटबॉल क्लब पीएसजी के लिए खेलेंगे लियोनेल मेसी

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी बार्सिलोना के साथ अपना 21 साल का साथ खत्म होने के बाद फ्रांस के फुटबॉल क्लब पीएसजी के लिए खेलेंगे। लियोनल मेसी ने पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के साथ दो साल का अनुबंध किया है। मेसी के अपने साथ जुड़ने की जानकारी पीसएजी क्लब ने ट्वीट के जरिए दी है। मेसी के पीएसजी क्लब से जुडने के बाद फैंस को मेसी और नेमार की जोड़ी को एक साथ… read-more

बुध, 11 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Lionel Messi, Football, sports

Courtesy: India TV News

Lional Messi

फोटोः Forbes

लियोनल मेसी और बार्सिलोना के बीच हुई थी खेल इसिहास की सबसे बड़ी डील

स्पेनिश अख़बार 'एल मांडो' ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है की दुनिया के टॉप फुटबॉलर लियोनल मेसी ने 2017 में बार्सिलोना FC के साथ 555 मिलियन यूरो (4,911 करोड़ रूपए) का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो की खेल इतिहास की सबसे बड़ी डील रही है। यह कॉन्ट्रैक्ट कुल चार साल का है जिसकी शर्तों के मुताबिक मेसी को एक सीज़न के 138 मिलियन यूरो मिलते हैं। बार्सिलोना और मेसी के बीच हुआ यह कॉन्ट्रैक्ट इस वर्ष जून में खत्म हो रहा है।

रवि, 31 जनवरी 2021 - 06:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Lionel Messi, FC Barcelona, Contract

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Lionel Messi

फोटो: Goal.com

लिओनेल मेस्सी पर लगा जर्सी उतारने का जुर्माना

मशहूर फुटबॉलर लिओनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर रहे डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी जर्सी उतार दी थी। जिसके बदले स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने उनपर 600 यूरो (720 डॉलर, 53,738 रुपये) का जुर्माना लगाया है। स्पेनिश लीग में ओसासुना के खिलाफ गोल करने के बाद मेस्सी ने बार्सिलोना की जर्सी उतारकर माराडोना के पुराने क्लब नेवेल्स… read-more

गुरु, 03 दिसम्बर 2020 - 07:02 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lionel Messi, Diego Maradona, Football, footballer

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Diego Maradona

फोटो: The New York Times

दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का हुआ निधन, रोनाल्डो और मेस्सी ने जताया दुःख

विश्व के महान फुटबॉलर 'डिएगो माराडोना' का नवंबर 25 को हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। डिएगो माराडोना ने वर्ष 1986 में  अपने दम पर अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर डिएगो के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज मैंने अपने एक दोस्त को अलविदा कह दिया और इस दुनिया ने एक महान जीनियस को।'' वहीं, फुटबॉलर… read-more

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 01:21 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: footballer, Diego Maradona, Lionel Messi, Cristiano Ronaldo

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Lional Messi

फोटोः Forbes

लगातार दूसरे वर्ष सबसे ज़्यादा कमाने वाले फुटबॉलर बने अर्जेंटीना के लिओनल मेसी

दुनिया की नंबर वन स्पोर्ट्स मैगज़ीन फोर्बेस के अनुसार साल 2020 में सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाले फुटबॉलरो में  पहला नाम अर्जेंटीना के खिलाड़ी लिओनेल मेसी का है,जो दो सालों से 126 मिलियन डॉलर(करीब 924 करोड़ रूपए) की कमाई के साथ पहले नंबर पर बरक़रार हैं। यह आंकड़ा मेसी की पिछले साल की कमाई से कम है। इस लिस्ट में दूसरा नाम पुर्तगाल के क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का है जिनकी कमाई 117 मिलियन डॉलर(करीब 858 करोड़ रूपए) है। पिछले साल की अपेक्षा यह आकंड़ा 59 करोड़ बढ़ा… read-more

मंगल, 15 सितंबर 2020 - 06:30 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Forbes, Highest paid Soccer Player

Courtesy: DAINIK BHASKAR