Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

फोटो: Jansatta

बिहार विधानसभा में मिलीं शराब की बोतलें

बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने अफसरों को शराबबंदी को सही तरीके से लागू करने की शपथ दिलाई थी। बता दें कि बिहार में शराब प्रतिबंधित है। इसके बावजूद विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर बिहार सरकार की किरकिरी हो चुकी है। बिहार में विपक्ष भी शराब के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार को घेरे हुए है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar, Liquor, CM Nitish Kumar, politics

Courtesy: India TV News

liquor

फोटो: NDTV.com

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई 95 लोगों की मौत, 80 लोगों ने गँवाई आंखों की रोशनी

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 95 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अफसरों पर भी कार्रवाई की गई है। डॉ. बीएल शेरवाल के अनुसार, 'मिथाइल अल्कोहल पीना बहुत खतरनाक होता है। इसमें इंसानों के आंखों की रोशनी का चले जाना और लिवर का डैमेज होना तय होता है।'

बुध, 02 जून 2021 - 02:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Aligarh, Poisonous liquor, Liquor, Death

Courtesy: Bhaskar News

Nishikant dubey

फ़ोटो: economic times

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार से की शराबबंदी कानून में संशोधन की गुज़ारिश

भाजपा नेता व सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी के कानून में संशोधन करने की मांग की है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी में संशोधन किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। दुबे ने ट्वीट कर लिखा-"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि शराबबंदी में कुछ संशोधन करें, क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़… read-more

रवि, 15 नवंबर 2020 - 06:49 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Liquor, Bihar

Courtesy: Aajtak news