फोटो: India TV News
फ्रांसीसी लेखक एनी एर्नॉक्स को दिया गया साहित्य का नोबेल पुरस्कार
इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एर्नॉक्स को दिया गया है। नोबेल समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि, 82 वर्षीय अर्नॉक्स को "साहस और नैदानिक तीक्ष्णता के लिए उद्धृत किया गया था जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है।" स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मैट माल्म ने गुरुवार को स्वीडन के स्टॉकहोम में विजेता की घोषणा की।
Tags: Nobel Prize, Literature, awarded, french writer, annie ernaux
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Times Now Navbharat
भगवंत अनमोल के उपन्यास 'प्रमेय' को मिलेगा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022
साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा के लिए युवा पुरस्कार 2022 के लिए भगवंत अनमोल के उपन्यास प्रमेय का चयन हुआ है। इसकी घोषणा अकादमी ने अगस्त 24 को की है। अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने जानकारी दी कि कार्यकारी मंडल की बैठक में अलग अलग भाषाओं के 23 लेखकों की कृतियों को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। इन पुरस्कारों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।
Tags: Sahitya Akademi, Award, Literature, Hindi Literature
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Twitter
महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाली प्रथम महिला थीं 'सुभद्रा कुमारी चौहान'
सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म अगस्त 16, 1904 को इलाहाबाद के निहालपुर में हुआ था। सुभद्रा कुमारी चौहान को शुरू से ही लिखने का बहुत शौक था। उनकी अधिकतर रचनाओं में से राष्ट्रभक्ति की भावना झलकती थी। उनकी महारानी लक्ष्मीबाई के ऊपर लिखी एक सुप्रसिद्ध कविता 'बुंदेले हरबोलों के मुंह से हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' आज भी हर व्यक्ति बड़े शौक से पढ़ता और सुनता है। मात्र नौ वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली कविता लिख… read-more
Tags: Subhadra Kumari Chauhan, Literature, National, History
Courtesy: Brifly News