Chirag Paswan

फोटो: The Economic Times

तेज हुई लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ साथी सांसदों ने बगावत का बिगुल फूँक दिया है। लोजपा के पाँच विधायकों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हे एक अलग राजनीतिक दल के रूप में मान्यता देने की मांग की है। माना जा रहा है कि सभी बागी विधायक जेडीयू के संपर्क में थे। बागी सांसदों में चिराग के चाचा पशुपति पारस पासवान और उनके चचेरे भाई प्रिंस राज भी शामिल हैं।

सोम, 14 जून 2021 - 12:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Chirag Paswan, LJP, Bihar, politics

Courtesy: Ndtv Hindi News

Chirag Paswan

The Hindu

कोरोना संक्रमित हुए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जिसके बाद वो अपने दिल्ली के आवास में रहकर ही अपना इलाज करवा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच चिराग पासवान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही अपने संसदीय क्षेत्र के साथ बिहार के इलाकों की स्थिति का जायजा लेकर अपने समर्थकों के जरिए लोगों तक मदद पहुंचा रहे थे। चिराग ने अपने संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करके दी है।

शनि, 15 मई 2021 - 05:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Chirag Paswan, LJP, Coronavirus, Bihar

Courtesy: Hindi News 18

Nitish Kumar, Chirag Paswan

फोटो: The Indian Express

एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को भेजा गया न्योता, नीतीश कुमार के दबाव में लिया गया वापस

बिहार चुनाव के दौरान एनडीए के घटक दलों के बीच आयी कटुता खत्म होने का नाम नही ले रहा है। कल जनवरी 30 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दवाब के बाद एनडीए के घटक दल के नेताओं के बैठक के लिए लोजपा सांसद चिराग पासवान को भेजा गया न्योता वापस ले लिया गया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया था जिसका परिणाम चुनाव के रिजल्ट में नजर आया था। चिराग के इस रवैये से नीतीश काफी खफा है।

रवि, 31 जनवरी 2021 - 02:49 PM / by Suman Shekhar

Tags: Chirag Paswan, NDA, Nitish Kumar, LJP

Courtesy: Amar Ujala

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty Images

पश्चिम बंगाल व असम चुनाव की तैयारियों में जुटी एलजेपी, चुनाव लड़ने का किया एलान

पश्चिम बंगाल व असम के आगामी विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपनी किस्मत आज़माने का एलान किया है एवं पार्टी के कार्यकर्ता दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों में भी लग गए हैं। यह जानकारी पार्टी महासचिव अब्दुल ख़ालिक़ ने दी और बताया कि पार्टी ने दोनों राज्यों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मीडिया से बात करते हुए ख़ालिक़ ने कहा की चुनाव लड़ने के पीछे की मंशा ये भी है कि इस फैसले से पार्टी के आधार को मजबूत करने में मदद… read-more

रवि, 31 जनवरी 2021 - 08:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, LJP, West Bengal Election, Assam Elections

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar and chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

जदयू पार्टी की फूट से टूट सकती है एलजेपी

बिहार की राजनीति में इस बात की कवायद लगाई जा रही है कि जनता दल यूनाइटेड की रणनीति से लोक जनशक्ति पार्टी में फूट पड़ सकती है। दरअसल जनवरी 25 के दिन जदयू नेता अशोक चौधरी से राज्य में एलजेपी के इकलौते विधायक रामकुमार सिंह ने मुलाकात की है जिसके बाद ही फूट व टूट का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने जदयू के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था और इसी का बदला जदयू ले सकती है।

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 09:39 AM / by आकाश तिवारी

Tags: JDU, LJP, Chirag Paswan, Nitish Kumar, Ashok chaudhary

Courtesy: Aajtak News

Keshav singh

फ़ोटो: Indiatv.in

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते केशव सिंह एलजेपी से निष्कासित, दिया बड़ा बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में फूट पड़ना शुरू हो गया है और गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व महासचिव केशव सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, अब निष्कासित होने के बाद केशव सिंह ने पार्टी आलाकमान व कार्यकारिणी पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि अगले वर्ष के शुरुआती महीने में ही पार्टी में विभाजन हो जाएगा।

शनि, 05 दिसम्बर 2020 - 10:48 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LJP, Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, Bihar

Courtesy: Aajtak

Ram vilas paswan

फ़ोटो: Indian express

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने लिखा-मिस यू पापा

लोक जनशक्ति पार्टी  के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का अक्टूबर 8 को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा था। पासवान के निधन पर ग्रह मंत्रालय ने अक्टूबर 9 को देश में शोक दिवस घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी संस्थानों का तिरंगा झुका रहेगा। पासवान के बेटे चिराग ने ट्वीट कर लिखा- "पापा, आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां… read-more

शुक्र, 09 अक्टूबर 2020 - 09:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, cabinet minister, LJP

Courtesy: AMARUJALA NEWS

चिराग पासवास

फोटोः NEWS18

दिल के ऑपरेशन के लिए एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान हुए अस्पताल में भर्ती

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान दिल के ऑपरेशन के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुए है। अक्टूबर 4 की सुबह पांच बजे उनके बेटे चिराग पासवास ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों (सीटों के बंटवारे को लेकर) की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। संकट की इस घडी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।        

रवि, 04 अक्टूबर 2020 - 03:06 PM / by vikas prakash

Tags: Chirag Paswan, Ramvilas Paswan, LJP

Courtesy: NDTV Hindi

BJP, JDU & LJP

फ़ोटो: News18hindi

बिहार चुनाव के लिए एनडीए में हो गया सीट बंटवारा, जानिए किसके पाले में कितनी सीट?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद आखिर खत्म हुई और बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चल रही एनडीए की तनातनी को विराम मिला, क्योंकि अब सीट बंटवारा हो गया है। चुनाव के लिए एनडीए को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है, जिसमें बीजेपी के हिस्से में 121 सीट और जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई है। वहीं गठबंधन में एलजेपी बीजेपी को अपने पाले से सीट देगी और जदयू पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को अपने पाले से सीट देगी।

रवि, 04 अक्टूबर 2020 - 11:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: JDU, BJP, LJP

Courtesy: Aajtak news

BJP, JDU & LJP

फ़ोटो: India Today

जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी और नीतीश कुमार के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी बनी हुई है। इसी बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने मुलाकात की। मुलाकात में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गयी। बता दें कि भाजपा ने एलजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 27 सीटें प्रदान की है, लेकिन एलजेपी नीतीश सरकार से नाराज़गी के चलते और सीटों की मांग कर रही है।

मंगल, 29 सितंबर 2020 - 09:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar Assembly Elections, JDU, LJP

Courtesy: Navbharat Times