Monkeypox

फोटो: ABP live

दिल्ली में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के तीन और मामले, कुल 12 हुई मरीज़ों की संख्या

दिल्ली में सितंबर 29 को मंकीपॉक्स के तीन और मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में संक्रमण की कुल संख्या 12 हो गई। वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में पांच मंकीपॉक्स मरीज भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, "यहां अब तक मंकीपॉक्स के 12 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एलएनजेपी अस्पताल में फिलहाल पांच मरीज भर्ती हैं। हालांकि वहां कोई संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं है।" साल 2022 में स्थानिक और गैर-स्थानिक देशों से वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के कारण 15 मौतें हुई हैं।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, monkeypox cases, Patients, LNJP Hospital

Courtesy: Live Hindustan

Monkeypox

फोटो: Jagran Images

दिल्ली एयरपोर्ट से एलएनजेपी अस्पताल भेजे जायेंगे मंकीपॉक्स के लक्षण वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री: सूत्र

सूत्रों ने जुलाई 25 को जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में मंकीपॉक्स के लक्षणों जैसे- तेज बुखार और पीठ दर्द के साथ दिल्ली पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे से एलएनजेपी अस्पताल भेजा जाएगा। यह निर्णय दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की अध्यक्षता में जुलाई 25 को हुई समीक्षा बैठक में किया गया। दिल्ली सरकार ने सोमवार को जिला अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संक्रमण के प्रबंधन पर केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए… read-more

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, International Travelers, symptoms, LNJP Hospital

Courtesy: Jagran News

Arvind Kejriwal

फ़ोटो: Indian Today

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके माता पिता के साथ मार्च 4 को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज दी गई। केजरीवाल ने सभी से अपील की है कि जो लोग किसी गंभीर बीमारी से गुजर रहें हैं या 60 वर्ष की आयु से अधिक हैं उन्हें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिये। आपको बता दें कि मार्च 1 से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज़ शुरू हुआ है। जिसकी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन लगवा के थी।

गुरु, 04 मार्च 2021 - 01:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Delhi, Arvind Kejriwal, COVISHIELD, LNJP Hospital

Courtesy: Aajtak News