Patna high court

फ़ोटो: Live law

पटना हाईकोर्ट ने लगाई राज्य में नगर निकाय चुनाव पर रोक: बिहार

बिहार में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चुनाव पर रोक लगाते हुए चीफ जस्टिस संजय करोल और एस. कुमार की बेंच ने कहा कि, स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले जो आदेश दिया था, उसका बिहार में पालन नहीं किया गया है। अब राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी ,जिसके बाद ही निकाय चुनाव किए जायेंगे।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: patna highcourt, Local Elections, Bihar, STAY ORDER

Courtesy: News18hindi

Bjp and jjp in haryana

फ़ोटो: Patrika

हरियाणा : भाजपा और जननायक जनता पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

हरियाणा राज्य के आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने एक साथ उतरने का फैसला लिया है। दोनों पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विमर्श के बाद 14 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर जजपा को मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जिसमें जजपा नरवाना, टोहाना, डबवाली और नूंह से चुनाव लड़ेगी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हाल ही में बयान दिया था कि भाजपा निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।

शुक्र, 03 जून 2022 - 11:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP, jjp, Haryana, Local Elections

Courtesy: News18hindi