Lockdown

फोटो: Economic and Political Weekly

तमिलनाडु में जून 21 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में जून 21 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान पाबंदियों में छूट के दायरे को बढ़ा दिया गया है। राज्य में जून 14 से सैलून, पार्क, शराब की दुकानों को 50% ग्राहकों के साथ बिना एसी के खोलने की अनुमति होगी, जबकि सिनेमा और बस सेवा पर जून 21 तक पाबंदी जारी रहेगी। राज्य में 33% कर्मचारियों के साथ औद्योगिक कार्य जारी रहेंगे।

शनि, 12 जून 2021 - 07:23 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tamilnadu, Lockdown Extension, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Live Hindustan

Lockdown in Telangana

फोटो: Zee News

कोरोना के मद्देनजर तेलंगाना में जून 19 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

तेलंगाना में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन को जून 19 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान पाबंदियों में छूट के दायरे को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान ऑफिस में काम करने वालों को शाम छह बजे तक घर जाने की अनुमति होगी। पहले यह छूट 5 बजे तक थी। बता दें, राज्य में लॉकडाउन जून 10 से लागू किया जाएगा।

बुध, 09 जून 2021 - 02:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Telangana, Lockdown Extension, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Abp Live

CM Nitish Kumar

फोटो: The Print

बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

बिहार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को जून एक तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा ‘बिहार में लगाए गए लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है, बिहार में अगले सप्ताह अर्थात जून 1 तक लॉकडाउन जारी रखा जाएगा।’ इस दौरान पहले की तरह ही छूट और पाबंदियाँ जारी रहेंगी। इससे पहले राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था।

सोम, 24 मई 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar Lockdown, Lockdown Extension, Lockdown, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

Tirath Singh Rawat

फोटो: Amarujala News

उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जून 1 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने ये जानकारी दी। लॉकडाउन के दौरान शादी में शामिल होने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर कोरोना नेगटिव रिपोर्ट जबकि अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों के लिए ई-पास बनवाना अनिवार्य होगा। इस दौरान बाजार सुबह 8 से 11 और बैंक सुबह दस बजे… read-more

सोम, 24 मई 2021 - 05:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Tirath Singh Rawat, Lockdown, Lockdown Extension, Uttarakhand

Courtesy: news 18 hindi