Lockdown extend

फोटो: newsbyte

गोवा में अगस्त दो तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सामने आये 75 नए मामले

गोवा में कोविड-19 के 75 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या जुलाई 25 को बढ़कर 1,70,491 हो गई है। गोवा सरकार ने राज्य में कोविड-19 कर्फ्यू को अगस्त दो तक बढ़ा दिया हैं। राज्य में सबसे पहले मई 9 को कर्फ्यू लगाया गया था, संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण इसमें विस्तार किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर, राज्यस्तरीय कर्फ्यू आदेश को अगस्त दो, 2021 सुबह सात बजे तक बढ़ाए जाने की जानकारी दी।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 08:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Goa, LockdownExtension, Coronavirus, Union Health Ministry, Pramod Sawant

Courtesy: NDTV Hindi

Lockdown

फोटो: india.com

उत्तराखंड में एक सप्‍ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सरकार ने दी यें राहत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बावजूद अभी थमा नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन को एक सप्ताह यानी जुलाई 27 तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांक‍ि इस दौरान दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में राहत दी गई है। साथ ही प्रदेश में वॉटर पार्क, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत भी दी गई है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Uttrakhand CM, Pushkar Singh Dhami, LockdownExtension

Courtesy: Khabar sansar

Tamil Nadu

फोटो: DNA India

तमिलनाडु सरकार ने जुलाई 19 तक बढ़ाया लॉकडाउन

प्रतिदिन कोविड-19 के नये मामले 3,000 के आसपास पहुँचने के कारण तमिलनाडु सरकार ने एहतियात के रुप में जुलाई 19 तक लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। मौजूदा स्थिति में अंतर-राज्यीय बस परिवहन (निजी और सरकारी), सिनेमा हॉल, बार, स्विमिंग पूल, सार्वजनिक शैक्षणिक संस्थान, चिड़ियाघर, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। नये दिशानिर्देश जुलाई 12 से लागू होंगे। शादी में शामिल होने वाले लोगों की सीमा 50 और अंत्येष्टि के लिए यह सीमा 20 रखी गई है।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 08:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Tamil Nadu Government, LockdownExtension, Covid-19

Courtesy: Zee News

Haryana Lockdown

फोटो: The Indian Express

हरियाणा में जून 21 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना के कम होते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को जून 21 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी गई है, सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। शादी की पार्टी में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी है। बड़े धार्मिक स्थलों में एक समय में 21 लोग शामिल हो सकते हैं। निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत तक स्टाफ एक समय में काम कर सकता है।

सोम, 14 जून 2021 - 04:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: LockdownExtension, Lockdown, Haryana Government, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

Lockdown

फोटो: BBC News

बिहार में एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया कि बिहार में जून 8 तक लॉकडाउन रहेगा जो पहले मई 31 तक था। इस दौरान व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी गई है। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1475 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हुई है।

सोम, 31 मई 2021 - 05:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bihar, LockdownExtension, Corona virus, Covid-19

Courtesy: IndiaTv

Lockdown

फोटो: New Indian Express

पश्चिम बंगाल में जून 15 तक रहेगा लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी

पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि यह पूर्ण लॉकडाउन नही होगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे। किराना दुकान सुबह 8 से 10 खुलेंगी, वहीं बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,225 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

गुरु, 27 मई 2021 - 08:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: West Bengal, Mamata Banerjee, LockdownExtension, Covid-19

Courtesy: News24

Haryana Lockdown

फोटो: Yahoo News

हरियाणा में मई 31 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना महामारी के चलते हरियाणा में लगा लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में मई 31 तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजारों में दुकाने ऑड-इवन नियम से खुलेंगी। शॉपिंग मॉल को अगले आदेश तक बंद ही रखा जाएगा। राज्य सरकार के मुताबिक कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है, जहां पहले रोजाना एक लाख से ऊपर नए कोरोना संक्रमित मामले आ रहे थे वो अब 45 हजार तक आ गए हैं।

रवि, 23 मई 2021 - 07:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Haryana, Haryana Government, LockdownExtension, Lockdown

Courtesy: Jagran News

Delhi Lockdown Extended

फोटो: The Quint

कोरोना पर काबू पाने के लिए दिल्ली में मई 31 तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाॅकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। दिल्ली में मई 31 तक लाॅकडाउन लागू रहेगा। उन्होेंने कहा कि "धीरे-धीरे कुछ गतिविधियों के साथ दिल्ली को अनलॉक किया जाएगा। युद्ध अभी बाकी है और हजार से ज्यादा रोज केस आ रहे हैं। अप्रैल में जब दूसरी लहर पूरे देश मे आ गई, तब दिल्ली सबसे पहला राज्य था, जिसने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया "। राजधानी में कोरोना केस घटकर प्रतिदिन 1600 हो गए हैं।

रवि, 23 मई 2021 - 01:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Delhi, LockdownExtension, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: India TV

CM of Goa

फोटो: The Indian Express

गोवा: मुख्यमंत्री ने मई 31 तक किया कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान

कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए गोवा में मई 31 तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहेंगे। फिलहाल अभी गोवा में मई 9 से मई 23 तक सख्त राज्यव्यापी कर्फ्यू लगा हुआ है।

शुक्र, 21 मई 2021 - 04:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Goa, curfew, LockdownExtension, Goa government

Courtesy: Jagran News

Andhra Pradesh Lockdown

फोटो: Times Of India

आंध्र प्रदेश में मई 31 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने मई 31 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले यह मई 05 से मई 18 तक था। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 24,171 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,491 हो गयी।  वहीं मई 16 को 101 मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 9,372 पहुंच गया है।

सोम, 17 मई 2021 - 04:30 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Andhra Pradesh, Lockdown, LockdownExtension, Coronavirus

Courtesy: Jagran News