फोटो: One India
गेटवे ऑफ इंडिया की सतह पर मिलीं दरारें
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद को बताया कि मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की सतह पर कुछ दरारें पाई गई हैं। हालांकि, एक लिखित जवाब में, रेड्डी ने कहा, भारत के प्रसिद्ध स्मारकों में से एक, 'गेटवे ऑफ इंडिया' के निरीक्षण से पता चलता है कि यह "संरक्षण की अच्छी स्थिति" में है। उनसे पूछा गया था कि क्या हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया के स्ट्रक्चरल ऑडिट में सामने के हिस्से में दरार का पता चला है।
Tags: gateway of india, Mumbai, parliament, kishan reddy, lok sabha
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Mint
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति व्यक्त किया आभार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।
Tags: UP, Rampur, Yogi Adityanath, lok sabha
Courtesy: Amar ujala
फोटो: India TV News
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यूपी से लड़ेंगे दिनेश यादव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश से, सीएम माणिक साहा त्रिपुरा से, राजेश भाटिया दिल्ली से और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा से, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा उपचुनाव के लिए… read-more
Tags: BJP, released, list, Candidates, lok sabha, Assembly Elections
Courtesy: Jagran News
फोटो: Zee News
EC ने किया 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर जून 23 को उपचुनाव का एलान
चुनाव आयोग ने मई 25 को तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक जून 23 को मतदान होगा। इसके अलावा वोटों की गिनती जून 26 को की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा पंजाब की संगरूर, यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री के बनने के बाद संगरूर सीट खाली हुई थी।
Tags: lok sabha, Elections, Assembly constituencies
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now News
मार्च 2017 से अब तक 15 सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं: लोकसभा में सरकार
सरकार ने दिसंबर 17 को लोकसभा में विवरण पेश किया जिसके मुताबिक, मार्च 2017 से अब तक 15 सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए। इन दुर्घटनाओं में कुन्नूर के पास एमआई-17V5 की दिसंबर 8 की दुर्घटना भी शामिल है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए पिछले पांच सालों में हुई सभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं का विवरण देते हुए बताया कि आंकड़ों के मुताबिक इन सभी हैलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में 31 लोगों की जान चली गयी और 20 घायल हो गए।
Tags: military helicopter accidents, lok sabha, Ajay Bhatt
Courtesy: News7todays
फोटो: The New India Express
अगस्त 9 तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
संसद के मानसून सत्र के 13 वें दिन विपक्ष ने पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर खूब हंगामा किया, लेकिन सरकार इस पर राजी नहीं हुई। सरकार और विपक्ष के बीच किसी आम मुद्दे पर सहमति ना बनने की स्थिति में लोकसभा की कार्यवाही अगस्त नौ तक के लिए स्थगित कर दी गई। ऐसे में विपक्ष ने किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर जाने की बात भी कही है।
Tags: parliament, Kisan Andolan, pegasus spyware, pegasus snooping, lok sabha
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Livemint.com
NEET सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं को रद्द करने की कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार
लोकसभा में लिखित उत्तर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि नीट और अन्य संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं निरस्त करने की कोई योजना नहीं है। नीट पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षा सितंबर 11 को और नीट अंडर-ग्रेजुएट परीक्षा सितंबर 12 को होगी। भीड़-भाड़ और लम्बी दूरी की यात्रा से बचने के लिए देश में परीक्षा केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है। परीक्षा संचालन में कोविड संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को… read-more
Tags: Health Ministry, NEET, NEET-PG, NEET UG, ENTRANCE EXAMS, University Students, Education, lok sabha
Courtesy: Jagran News