Adhir Ranjan

फोटो: Getty Images

कांग्रेस सांसद अधीर कदाचार के आरोप का जवाब देने के लिए 30 अगस्त को लोकसभा पैनल के सामने पेश होंगे: रिपोर्ट

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को कदाचार के आरोप पर जवाब देने के लिए समिति के सामने पेश होने को कहा है। सदन में अधीर रंजन को बार-बार कदाचार के आरोप में विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच लंबित रहने तक 10 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी को अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए समिति के सामने पेश होने का मौका देने… read-more

शनि, 19 अगस्त 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, appear, lok sabha, privileges committee

Courtesy: Jansatta News

Delhi Services Bill

फोटो: Latestly

संसद मानसून सत्र: लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ हो गया दिल्ली सेवा विधेयक

लोकसभा ने दिल्ली सेवा विधेयक (दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023) को विस्तृत चर्चा के बाद 3 अगस्त को ध्वनि मत से पारित कर दिया। विधेयक पारित होने के बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वोटिंग से पहले विपक्ष ने वॉकआउट किया बसपा ने कहा कि वह इस विधेयक पर किसी भी पक्ष के साथ नहीं है। शाह ने इस मुद्दे पर कहा कि अरविंद केजरीवाल का लोगों की सेवा करने का इरादा नहीं है।

शुक्र, 04 अगस्त 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: parliament, lok sabha, passes, delhi services bill, Amit Shah

Courtesy: Aajtak News

Gateway Of India

फोटो: One India

गेटवे ऑफ इंडिया की सतह पर मिलीं दरारें

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद को बताया कि मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की सतह पर कुछ दरारें पाई गई हैं। हालांकि, एक लिखित जवाब में, रेड्डी ने कहा, भारत के प्रसिद्ध स्मारकों में से एक, 'गेटवे ऑफ इंडिया' के निरीक्षण से पता चलता है कि यह "संरक्षण की अच्छी स्थिति" में है। उनसे पूछा गया था कि क्या हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया के स्ट्रक्चरल ऑडिट में सामने के हिस्से में दरार का पता चला है। 

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gateway of india, Mumbai, parliament, kishan reddy, lok sabha

Courtesy: Amar Ujala News

Yogi Adityanath

फ़ोटो: Mint

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति व्यक्त किया आभार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।

रवि, 26 जून 2022 - 04:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Rampur, Yogi Adityanath, lok sabha

Courtesy: Amar ujala

Assembly Elections

फोटो: India TV News

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यूपी से लड़ेंगे दिनेश यादव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश से, सीएम माणिक साहा त्रिपुरा से, राजेश भाटिया दिल्ली से और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा से, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा उपचुनाव के लिए… read-more

शनि, 04 जून 2022 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP, released, list, Candidates, lok sabha, Assembly Elections

Courtesy: Jagran News

Lok Sabha Elections

फोटो: Zee News

EC ने किया 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर जून 23 को उपचुनाव का एलान

चुनाव आयोग ने मई 25 को तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक जून 23 को मतदान होगा। इसके अलावा वोटों की गिनती जून 26 को की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा पंजाब की संगरूर, यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री के बनने के बाद  संगरूर सीट खाली हुई थी। 

गुरु, 26 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: lok sabha, Elections, Assembly constituencies

Courtesy: ABP Live

15 Military Helicopter Accidents

फोटो: Times Now News

मार्च 2017 से अब तक 15 सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं: लोकसभा में सरकार

सरकार ने दिसंबर 17 को लोकसभा में विवरण पेश किया जिसके मुताबिक, मार्च 2017 से अब तक 15 सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए। इन दुर्घटनाओं में कुन्नूर के पास एमआई-17V5 की दिसंबर 8 की दुर्घटना भी शामिल है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए पिछले पांच सालों में हुई सभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं का विवरण देते हुए बताया कि आंकड़ों के मुताबिक इन सभी हैलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में 31 लोगों की जान चली गयी और 20 घायल हो गए।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: military helicopter accidents, lok sabha, Ajay Bhatt

Courtesy: News7todays

Lok Sabha

फोटो: The New India Express

अगस्त 9 तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

संसद के मानसून सत्र के 13 वें दिन विपक्ष ने पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर खूब हंगामा किया, लेकिन सरकार इस पर राजी नहीं हुई। सरकार और विपक्ष के बीच किसी आम मुद्दे पर सहमति ना बनने की स्थिति में लोकसभा की कार्यवाही अगस्त नौ तक के लिए स्थगित कर दी गई। ऐसे में विपक्ष ने किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर जाने की बात भी कही है।  

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: parliament, Kisan Andolan, pegasus spyware, pegasus snooping, lok sabha

Courtesy: Amar Ujala News

Exam Students

फोटो: Livemint.com

NEET सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं को रद्द करने की कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार

लोकसभा में लिखित उत्‍तर में स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि नीट और अन्‍य संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं निरस्‍त करने की कोई योजना नहीं है। नीट पोस्‍ट-ग्रेजुएट परीक्षा सितंबर 11 को और नीट अंडर-ग्रेजुएट परीक्षा सितंबर 12 को होगी। भीड़-भाड़ और लम्‍बी दूरी की यात्रा से बचने के लिए देश में परीक्षा केन्‍द्रों की संख्‍या बढ़ाई गई है। परीक्षा संचालन में कोविड संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को… read-more

शनि, 24 जुलाई 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Health Ministry, NEET, NEET-PG, NEET UG, ENTRANCE EXAMS, University Students, Education, lok sabha

Courtesy: Jagran News