Women Reservation Bill

फोटो: India TV News

लोकसभा ने 454-2 वोटों से पारित किया ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन अधिनियम - लोकसभा में पारित हो गया है। यह पहला विधेयक है जिसे नए संसद भवन में पेश किया गया और देश की चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पारित किया गया। दिनभर चली बहस के बाद बिल को पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े। आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा… read-more

गुरु, 21 सितंबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: women reservation bill, passed, loksabha

Courtesy: Aajtak News

Women Reservation Bill

फोटो: Latestly

संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, लोकसभा में आरक्षित होंगी 181 सीटें

महिला आरक्षण बिल आज कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया। राज्यसभा में विधेयक को पारित कराने के लिए 21 सितंबर को चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि विधेयक 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। सरकार ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नीति-निर्माण में महिलाओं की अधिक भागीदारी को सक्षम बनाना है। लोकसभा में अब 181 सीटें महिलाओं… read-more

मंगल, 19 सितंबर 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: womens reservation bill, new parliament building, loksabha

Courtesy: Jagran News

Lalu Yadav

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

राजद राज्य परिषद की बैठक में बोले लालू - बीजेपी मेरी सबसे बड़ी दुश्मन

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए लालू ने कहा -"2024 में हम बीजपी सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे, मैं नीतीश कुमार के साथ दिल्ली जाऊंगा और जल्द ही सोनिया गांधी से मिलूंगा। राहुल गांधी के "भारत जोड़ो यात्रा" से लौटने के बाद उनसे भी मिलूंगा।"

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad Yadav, BJP, loksabha, Bihar

Courtesy: Indiatv

Bjp

फ़ोटो: Mint

सांसदी के टिकट के लिए बीजेपी ने तय किए यह 7 मापदंड, खरा उतरने पर ही मिलेगी टिकट: यूपी

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में सांसदी के टिकट बांटने के लिए बीजेपी ने 7 मापदंड तय किये हैं।जानकारी है कि इन मापदंडों पर खरा उतरने वाले व्यक्ति को ही पार्टी टिकट देगी। मापदंडों में देखा जाएगा कि कौन सांसद जनता के बीच रहा है और जनता के साथ उसका व्यवहार कैसा रहा है। साथ ही ये भी देखा जायेगा कि इलाके में उसकी लोकप्रियता कितनी है,अपने क्षेत्र में कितना काम किया है और सासंद निधि का इस्तेमाल कैसे किया है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 04:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP, uttarpradesh, loksabha, Candidates

Courtesy: Aajtak News

Nitish kumar

फ़ोटो: Republic world

जेडीयू समर्थक नीतीश को मान चुके है पीएम पद उम्मीदवार, राज्य में लगे पोस्टर: बिहार

बिहार में विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अब अपने समर्थकों को आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद का उम्मीदवार दिखाई दे रहा है। नीतीश के समर्थन में उनके समर्थकों ने राजधानी पटना में कई जगह पोस्टर भी लगाए हैं, जिसमें लिखा है- "आश्वासन नहीं, सुशासन' 'प्रदेश में देखा, देश में दिखेगा' और 'जुमला नहीं, हकीकत'।" बता दें की हाल ही में नीतीश ने टीआरएस प्रमुख केसीआर से भी विपक्ष एकजुटता के लिए मुलाकात की थी।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar, Prime Minister, loksabha

Courtesy: Amar Ujala News

Loksabha

फोटो: Lokmat

लोकसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 को दी मंजूरी

लोकसभा ने ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2022’ को मंजूरी दे दी जिसमें राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने का प्रावधान है। प्रधान ने कहा कि यह गतिशक्ति विश्वविद्यालय पूरी तरह बहुआयामी होगा। इसमें न सिर्फ उच्च शिक्षा दी जाएगी, बल्कि क्षमता निर्माण पर जोर दिया जाएगा। यहां नये काम की जानकारी और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

बुध, 03 अगस्त 2022 - 07:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: loksabha, Gatishakti University, Kaushal Vikas, bill

Courtesy: News18

 Nirmala Sitharaman

फोटो: Jansatta

वित्त मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी, अस्पताल के बेड-आईसीयू में नहीं लगेगा जीएसटी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि अस्पतालों के बेड या आईसीयू में केंद्र सरकार ने किसी तरह का जीएसटी लागू नहीं किया है। सरकार ने प्रति दिन 5000 रुपये से अधिक की कीमत वाले बेड़ों पर जीएसटी लगाया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष द्वारा महंगाई के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ये जानकारी साझा की है। विपक्ष का कहना है कि अस्पतालों में इलाज अब महंगा हो गया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Finance Minister, loksabha, Nirmala Sitharaman, parliament

Courtesy: Zee News

Nityanand Rai

फोटो: First Post

सरकार ने दिया चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस

केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि बीते दो वर्षों में भारत आए 81 चीनी नागरिकों देश छोड़ने का नोटिस दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नेबताया कि 117 लोगों को वर्ष 2019 और 2021 के बीच वीजा शर्त, नियमों के उल्लंघन करने के लिए डिपोर्ट किया गया है। सरकार ने इस सूची में 726 चीनी नागरिकों को शामिल किया था, जिसमें से 81 को देश छोड़ने को कहा गया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: loksabha, monsoon session, parliament, Nityanand rai

Courtesy: ABP Live

Trinamool Congress

फोटो: Zee News

राज्य सभा से निलंबित किए गए विपक्ष के 19 सांसद

संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा और वेल में प्रदर्शन करने के आरोप में राज्य सभा से 19 सांसद निलंबित किए गए है। ये सभी निलंबित सांसद संसद के मौजूदा सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निलंबित सांसदों में तृणमूल कांग्रेस, वामदल, डीएमके और टीआरएस के सांसद शामिल है। सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही जुलाई 26 को कुछ समय के लिए स्थगित भी हुई। लोक सभा में भी चार सांसदों को निलंबित किया गया है। 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 04:59 PM / by रितिका

Tags: Rajyasabha, loksabha, TMC, Trinamool Congress

Courtesy: NDTV

Om Birla

फोटो: IndiaTV News

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के पूरे हुए तीन वर्ष, कहा नई बिल्डिंग में चल सकता है शीतकालीन सत्र

लोकसभा का शीतकालीन सत्र संसद की नई बिल्डिंग में चलाया जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जून 19 को अपने तीन वर्ष पूरे करने के मौके पर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए भवन में आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दिखेगी। संसद का पुराना भवन भी इसका हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में कोरोना के प्रभाव के बाद भी कोविड 19 गाइडलाइनों का पालन करते हुए सदन का संचालन किया गया है।

रवि, 19 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Om Birla, loksabha, loksabha speaker, parliament

Courtesy: AajTak News