bhagwant mann

फोटो: Hindustan Times

पंजाब के सीएम भगवंत मान को खाली करना होगा दिल्ली का बंगला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सांसद के तौर पर दिल्ली में मिले बंगले को खाली करना होगा। भगवंत मान मार्च में सांसद पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं मगर उन्होंने अबतक दिल्ली में आवंटित बंगला खाली नहीं किया है। इसके मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने अनधिकृत कब्जे को लेकर बेदखली की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं। हालांकि अबतक इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Cm bhagwant mann, loksabha

Courtesy: AajTak News

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश ने दिया इस्तीफा, करहल से रहेंगे विधायक

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने अप्रैल 13 के दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं, अब आजमगढ़ छोड़ने के बाद अखिलेश करहल सीट से विधायक बने रहेंगे, क्योंकि हालिया विधानसभा चुनाव में वो वहां से निर्वाचित हुए थे। बता दें कि समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने भी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और वे रामपुर सीट से विधायक बने रहेंगे।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, loksabha, Vidhansabha, Om Birla

Courtesy: News18hindi

Gond Dhuriya Nayak Ojha Pathari And Rajgond Communities Added To ST Llist

फोटो: National Symbols

उत्तर प्रदेश में एसटी सूची में जोड़े गए गोंड, धुरिया, नायक, ओझा, पथरी और राजगोंड समुदाय

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की सूची में और समुदायों को जोड़ने के विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी है। आदिवासी समुदाय जिन्हें अब चार जिलों (संत कबीर नगर, कुशीनगर, चंदौली और संत रविदास नगर) में अनुसूचित जनजाति माना जाएगा, उनके नाम गोंड, धुरिया, नायक, ओझा, पथरी और राजगोंड हैं। इन चार जिलों में गोंड समुदाय के लोगों को अब अनुसूचित जाति की सूची से बाहर कर दिया गया है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: loksabha, Communities, Uttar Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

Kashmir

फोटो: Vogue India

जम्मू कश्मीर में धारा 370 निरस्त होने के बाद कुल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी संपत्तियां

लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मार्च 29 को एक सवाल के जवाब में कहा कि धारा 370 के हटने के बाद देश के कुल 34 लोगों ने जम्मू कश्मीर में संपत्तियाँ खरीदी है। राय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता हाजी फजलुर रहमान के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की है। धारा 370 निरस्त होने के बाद भूमि और संपत्तियों के खरीद कानून में केंद्र सरकार ने बदलाव किया था।

बुध, 30 मार्च 2022 - 06:35 PM / by Anand Mishra

Tags: loksabha, Jammu and Kashmir, Nityanand rai, Delhi

Courtesy: DW Hindi

Paliament Session

फोटो: India TV News

कृषि कानून लोकसभा में हुआ पारित, अब राज्य सभा में किया जाएगा पेश

संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर 29 को शुरु होते ही लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को पेश किया गया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे पटल पर रखा और कुछ ही समय में ये बिल लोकसभा से पारित हो गया। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: loksabha, winter session, parliament

Courtesy: ABP News

LokSabha

फोटोः Hindustan Times

लोकसभा सचिवालय में कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती

देश में लोकसभा सचिवालय में कंसल्टेंट, जूनियर व सीनियर कंटेंट राइटर और इवेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र निकाला गया है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख अक्टूबर 11 है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन सभी पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। उपरोक्त जानकारी एवं आवेदन करने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे।… read-more

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: loksabha, recruitment, vacancy, job post

Courtesy: tv9 hindi

Om Birla

फोटो: The Indian Express

वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस हेतु ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस और वर्ल्ड पार्लियामेंट समिट में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। इसके लिए वे सितंबर छह को  ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए हैं। यह वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस का पांचवा आयोजन होगा, जो सितंबर सात और आठ को ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड स्पीकर्स कांफ्रेंस के बाद सितंबर नौ को आतंकवाद के मुद्दे पर पहला विश्व संसदीय शिखर सम्मेलन भी होगा।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 03:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Om Birla, loksabha, Austria, Summit

Courtesy: Jagran

Political Meeting

फोटो: MSN

ओबीसी विधेयक के समर्थन में कांग्रेस समेत विपक्ष के 15 दल

संसद परिसर में अगस्त नौ को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल सभी लोगों ने ओबीसी से जुड़े संशोधन बिल पर समर्थन की बात की है। जिसमें कांग्रेस,शिवसेना, मुस्लिम लीग सहित 15 प्रमुख दल शामिल है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी में कहा था कि,ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र के पास है। जिसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार ने विरोध किया था। विधेयक पारित होने पर राज्य सरकारों को भी ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार मिलेगा।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Central Government, loksabha, Opposition Party, Support, obc constitution bill

Courtesy: Aaj Tak News

Monsoon Session

फोटो: Indian Express

सदन के लिए उपयुक्त नहीं सांसदों का आचरण: लोकसभा स्पीकर

संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष सांसद लगातार पेगासस जासूसी मुद्दे पर हंगामा कर रहा है, जिससे संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हो रही है। विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को भी लोकसभा की कार्यवाही तीन बार और राज्यसभा की चार बार स्थगित हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों को नसीहत दी कि कार्यवाही न होने से करोड़ों रूपये बर्बाद हो रहे है। सांसदों का आचरण सदन की गरिमा के लिए उपयुक्त नहीं है।

सोम, 02 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Om Birla, loksabha, rajya sabha, monsoon session

Courtesy: NDTV Hindi

Indian Parliament

फोटो:India Tv

संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू

संसद में मॉनसून सत्र के पहले कार्यवाही शुरू होते ही दिन जोरदार हंगामा देखने को मिला। हंगामे के कारण प्रधानमंत्री सदन में अपने नये मंत्रिपरिषद का परिचय भी नहीं दे सके। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष धारदार सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:24 तक के लिए और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सोम, 19 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: parliament, PM Modi, BJP, Indian National Congress, Opposition Party, loksabha, rajya sabha

Courtesy: Amar Ujala News