NIA

फोटो: News Nation

खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय उच्चायोग पर हमले की जांच के लिए लंदन रवाना हुई एनआईए की टीम

लंदन में भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय ध्वज को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान नीचे खींचे जाने के दो महीने बाद, एनआईए की एक टीम 22 मई को यूनाइटेड किंगडम की राजधानी के लिए जांच के लिए रवाना हुई। यह पहली बार है जब एनआईए की टीम ब्रिटेन की धरती पर जांच करेगी। पांच सदस्यीय एनआईए टीम ने शहर में खालिस्तानी लिंक की एक सूची भी ली है, जिसे वे स्कॉटलैंड यार्ड से साझा कर सकते हैं।

मंगल, 23 मई 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: nia team, london, Attack, indian high commission, khalistan supporters

Courtesy: Aajtak News

SP-Hinduja

फोटो: News Room Post

87 साल की उम्र में हुआ हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का निधन

हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का 87 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। वह चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे और कथित तौर पर कुछ समय से अस्वस्थ थे। हिंदुजा परिवार ने एसपी के निधन की घोषणा करने के लिए एक बयान जारी किया है। एसपी हिंदुजा समूह के संस्थापक परमानंद दीपचंद हिंदुजा के सबसे बड़े बेटे थे। एसपी हिंदुजा भारतीय मूल के एक मशहूर बिजनसमैन और  ब्रिटिश अरबपति थे।

गुरु, 18 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: sp hinduja, chairman of hinduja group, passes away, london

Courtesy: Navbharat Times

President Draupadi Murmu

फोटो: Lokswar News

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सितंबर 19 को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली ब्रिटिश सम्राट महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुँच चुकी हैं। मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी, और वह वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वह 17 सितंबर से 19 सितंबर तक लंदन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर, राष्ट्रपति का… read-more

रवि, 18 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Queen Elizabeth, Death, Droupadi Murmu, london, Funeral

Courtesy: Jagran News

Nawaz Sharif

फ़ोटो: the quint

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ पर बम से हमला, हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ पर लंदन में बम से हमला हुआ है। दरअसल नवाज़ के ऑफिस के बाहर किसी अज्ञात हमलवार ने उन पर फोन फेंक दिया जो की एक बम का काम करता है। इस हमले में शरीफ को कोई चोट नहीं आई है लेकिन उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया है। वहीं जानकारी के अनुसार हमला करने वाला शख्स पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी का समर्थक है जो की नवाज़ का पुरजोर विरोध करती है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 11:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nawaz Sharif, Attack, london

Courtesy: Dainik bhaskar

Jeeevan site

फोटो: Indiatimes

युवक ने शादी करने के लिए ढूंढा अनोखा तरीका, पोस्टर के जरिए कर रहा प्रचार

लंदन में रहने वाले एक 31 वर्षीय युवक ने शादी करने के लिए एक वेबसाइट बनाई है जहां सुटेबल लड़कियां जाकर शादी करने के लिए रजिस्टर कर सकती है। रजिस्ट्रेशन के साथ उन्हें अपनी तस्वीर के अलावा पसंद नापसंद संबंधित सामान्य जानकारी भी भरनी होगी। युवक ने इस वेबसाइट के प्रमोशन के लिए लगभग दो लाख रुपये खर्च किए है। दो सप्ताह तक वेबसाइट का प्रमोशन शहर की प्रमुख जगहों पर बिलबोर्ड के माध्यम से… read-more

मंगल, 08 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Marriage, UNIQUE IDEA, Website, london

Courtesy: News 18 Hindi

delhi to london by bus

फोटो: CNN

बस से जा सकेंगे दिल्ली से लंदन, जल्द शुरु होगी सेवा

दिल्ली से लंदन के लिए इस वर्ष सितंबर तक लग्जरी बस सर्विस शुरु हो सकती है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। ये बस सर्विस एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से "बस टू लंदन" के नाम से शुरु होगी। इसमें 70 दिनों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ये बस यात्रा के दौरान कुल 18 देशों से होकर गुजरेगी। इस बस में सफर करने के लिए यात्रियों को 20 हजार डॉलर यानी 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Britain, Delhi, london

Courtesy: News 18 Hindi

UK covid

फोटो: Hindustan Times

कोविड 19 के सभी प्रतिबंध हटा रहा यूके, न वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जरुरत न ही मास्क अनिवार्य

यूनाइडेड किंगडम में कोविड 19 के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों को अगले हफ्ते तक हटाया जाएगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस संबंध में घोषणा करते हुए बताया कि लोगों को बंद जगहों पर मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी नहीं दिखाना होगा। अब स्कूलों में छात्रों को भी मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। मास बूस्टर जैब कार्यक्रम की सफलता के बाद ये निर्णय किया गया है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: london, Boris Johnson, UK PM Boris Johnson

Courtesy: Zee News

Julian Assange and Stella Moris

फोटो: The Mirror

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जेल में करेंगे शादी

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे लंदन की बेलमर्श जेल में शादी करेंगे। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसान उन्हें अपनी मंगेतर स्टेला मॉरिस के साथ शादी की अनुमति मिली है। इससे पहले उन्हें जेल में शादी करने से रोका जा रहा था, जिसके खिलाफ वो कानूनी कार्रवाई करने वाले थे। जूलियन असांजे वर्ष 2019 से ही हाईसिर्कोरिटी जेल में बंद है। ब्रिटेन के 1983 मैरिज एक्ट के तहत जेल में शादी करने की अनुमति दी जाती है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Wikileaks, Julian Assange, london

Courtesy: TV 9 Hindi

Bhut Jholakia

फोटो: Piyush Goyal Twitter

पहली बार लंदन पहुंची किंग चिली 'भूत जोलकिया'

नागालैंड की विश्वप्रसिद्ध मिर्च भूत जोलकिया पहली बार लंदन भेजी गई है। इसे घोस्ट पेपर, किंग चिली या राजा मिर्चा भी कहा जाता है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना जाता है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, शानदार खबर! जिन लोगों ने भूत जोलकिया खाई है, सिर्फ वो ही इसका तीखापन जान… read-more

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 12:35 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Piyush Goyal, london, Nagaland

Courtesy: Aajtak News

London institute discovered 15 anti covid drugs

फ़ोटो: Times of India

लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट और डंडी यूनिवर्सिटी ने खोजी कोरोना की 15 दवाएं

कोरोना से जंग के लिए लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट और डंडी यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च के दौरान 15 दवाएं खोजी हैं। इनका उपयोग कोविड से लड़ने में किया जा सकता है। इस रिसर्च में पांच हजार ड्रग्स को कोरोना के 7 अलग-अलग एंजाइम पर टेस्ट किया गया। एक वैज्ञानिक ने बताया कि, 15 मॉलिक्यूल की जांच रेमडेसिविर के साथ भी की गई। जिसका उपयोग कोरोना के इलाज में किया जा रहा है।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, london, francis crik institute, anti-covid drug

Courtesy: Dainik Bhaskar