Proposed

फोटो: InsideSport

लाइव मैच के दौरान लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के गाबा स्टेडियम में एशेज सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इसी मुकाबले के दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका दिल जीत लिया। मैच के दौरान सबके सामने एक लड़के ने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, और लड़की ने लड़के का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद अन्य दर्शक भी काफी खुश नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 08:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ashes, Proposal, Love, Viral

Courtesy: News 18 Hindi

Japan Princess Mako

फोटो: People Magazine

एक आम नागरिक से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

जापान के राजा नारूहितों के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक से शादी करने का फैसला किया है। राजकुमारी मेको और कोमुर एक दूसरे से काफी पहले से प्यार करते हैं। जानकारी के मुताबिक केई कोमुर ने 2013 में राजकुमारी को  शादी का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि यह शादी कब होगी अभी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल राजकुमारी माको अमेरिका में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Japan, Japan Princess, Human Interest stories, Love

Courtesy: News nation

Live-in Relationship

फोटो: Finix Post

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुआ प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप को मिली मंजूरी

हरियाणा की लड़की और महाराष्ट्र के लड़के के बीच ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इससे पहले लड़का और लड़की कभी नहीं मिले थे। इन सब के बीच लड़की अपने घर से भागकर लड़के के पास आ गई, जहां दोनों कानूनी रूप से शादी करना चाहते थे। लड़के की उम्र मात्र 19 साल थी इसलिए दोनों की शादी तो नहीं हो सकी, लेकिन कानूनी रूप से दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की मंजूरी मिल गई। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 10:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Live-in Relationship, Love, Human Interest stories

Courtesy: Aajtak News