खेसारी लाल के गाने 'लव वाला डोज' को रिलीज होने के बाद मिले 8 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के गाने 'दो घूँट' की सफलता के बाद अब दूसरा गाना 'लव वाला डोज़' भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। रिलीज होने के बाद इस गाने को 8 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। अभी तक इस गाने को 39 हज़ार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री ऋतू सिंह नज़र आ रही हैं। यह गाना खेसारी लाल की आने वाली फिल्म 'बाप जी' का है। 

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhojpuri song, khesari lal, love wala dose

Courtesy: Aajtak News