Rajasthan royals

फ़ोटो: Zeenews.in

राजस्थान ने लखनऊ को दी मात,पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनाई जगह

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मई 15 की शाम खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 24 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने लखनऊ को 179 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे लखनऊ पूरा नहीं कर पाई और 24 रनों से हार गई। बता दें कि यह लखनऊ की लगातार दूसरी हार है और अब प्ले ऑफ के लिए टीम को संघर्ष करना पड़ेगा।

सोम, 16 मई 2022 - 11:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajasthan Royals, Lucknow Super Giants, IPL

Courtesy: Amar ujala

Gujarat Titans

फ़ोटो: Cricket addictor

गुजरात ने प्ले ऑफ में पक्की की अपनी जगह, लखनऊ को 62 रनों से किया चित

आईपीएल में डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने मई 10 की शाम हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने लखनऊ को 145 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसको हासिल करने उतरी लखनऊ 82 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। पॉइंट्स टेबल में गुजरात के 18 अंक है जिसकी बदौलत अब वो प्ले ऑफ में पहुंच गई है।

बुध, 11 मई 2022 - 10:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Gujarat Titans, Lucknow Super Giants, play off

Courtesy: Amar ujala

mi vs lsg

फोटो: SportsMint Media

आईपीएल में आज होगा मुंबई और लखनऊ का मुकाबला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रैल 24 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस मैच में टीम को जीत की सख्त दरकार है। इस मैच को जीतकर टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन का तोहफा भी देना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Mumbai Indians, Lucknow Super Giants, IPL, TATA IPL 2022

Courtesy: ABP Live

mumbai indians

फोटो: Mumbai Indians

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार, लखनऊ ने दी मात

आईपीएल 2022 में अप्रैल 16 को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से हरा दिया। मुंबई की टीम को लगातार टूर्नामेंट में छठी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का इस सीजन में खाता नहीं खुला है। इस मैच में लखनऊ द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन पर बना पाई।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Lucknow Super Giants, Mumbai Indians, IPL, cricket ipl

Courtesy: Zee News

csk vs LSG

फोटो: Cricket Addictor

लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में मार्च 31 को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुए मैच में उसे छह विकेट से मात दी है। अंतिम दो ओवरों में एलएसजी के बल्लेबाज आयुष और लुइस ने मैच का रुख पलट दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 210 रन बनाए और लखनऊ को 211 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को केएल राहुल की कप्तानी में उतरी टीम ने चार विकेट खोकर ही बना लिया।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: IPL, CSK, Lucknow Super Giants, Cricket

Courtesy: News Nation TV

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants

फोटो: Daily Hindustan News

लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी पड़ी गुजरात टाइटंस, पांच विकेट से दी मात

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सांस रोक देने वाला मुकाबला मार्च 28 को देखने को मिला। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन का लक्ष्य गुजरात को दिया। मगर गुजरात के राहुल तेवतिया ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए 24 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Lucknow Super Giants, Gujarat Titans, cricket ipl, IPL

Courtesy: ABP Live

KL Rahul

फोटो: DNA India

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल पहुंचे बायो बबल में

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के साथ जुड़ गए है मगर उन्होंने प्रैक्टिस शुरु नहीं की है। दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक राहुल को बायो बबल का पालन करते हुए तीन दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद उनकी प्रैक्टिस शुरु होगी। राहुल ने टीम से जुड़ने के बाद एक वीडियो में कहा कि क्वारंटीन खत्म होने के बाद में सभी से मिलूंगा और स्क्वाड बनाउंगा… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: KL Rahul, IPL, Lucknow Super Giants, IPL 2022

Courtesy: ABP Live