Border

फ़ोटो: ABP News

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में कुछ लोग आ रहे थे। उसका पीछा किए जाने पर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर छह के बस पार्क के पास मोटरसाइकिल एक बैल से टकरा गई। गिरफ्तार लोगों में से मेंहदी हुसैन उर्फ चिनक की कमर से एक पिस्तौल, केएफ 9 एमएम की दो गोलियां और चाकू भी बरामद हुआ है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, India, Crime, weapon, Lumbini

Courtesy: Jagran

Pm Modi in lumbini

फ़ोटो: Hindustan Times

पीएम मोदी ने लुम्बिनी में कहा- नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में कहा कि नेपाल मंदिरों और मठों की भूमि है। पीएम मोदी ने कि भारत में अयोध्या नगरी में भगवान राम का मंदिर बनने से नेपाल के लोग भी खुश है। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे राम जी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण हैं। बुद्ध बोध भी हैं, और बुद्ध शोध भी हैं। बुद्ध विचार भी हैं, और बुद्ध संस्कार भी हैं।

सोम, 16 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM Modi, Lumbini, Ram, Nepal

Courtesy: Hindustan

Lumbini visit PM Modi

फोटो: Free Press Journal

लुंबिनी यात्रा पर पीएम मोदी, लुंबिनी बौद्ध विश्विद्यालय में अब होगी भारतीय प्रोफेसरों की नियुक्ति

पीएम नरेंद्र मोदी बुद्ध जयंकी के मौके पर मई 16 को लुंबिनी के दौरे पर हैं। इस दौरान वो भारत और नेपाल के साझा बौद्ध विरासत को मजबूत करने पर विचार करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति हृदयरत्न वज्राचार्य ने जानकारी दी है कि दोनों देशों के बीच समझौता किया जाएगा जिसके तहत विवि में इंडिया चेयर की स्थापना होगी। इससे कई भारतीय प्रोफेसरों की नियुक्ति भी हो सकेगी।

सोम, 16 मई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, Lumbini

Courtesy: ABP Live