Lumpy Skin

फोटो: India TV News

लम्पी स्किन डिजीज: सिक्किम के मुख्यमंत्री ने मवेशियों की मौत पर मुआवजे की घोषणा

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जुलाई एक को वर्ष की शुरुआत में घातक लम्पी त्वचा रोग के कारण मारे गए मवेशियों के लिए मुआवजे की घोषणा की। एलएसडी ने कुछ महीने पहले नामची, पाकयोंग और सोरेंग जिलों पर हमला किया था जिसमें बड़ी संख्या में पशुधन मारे गए थे। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा विभाग ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कई उपाय किए थे। 

रवि, 02 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Lumpy Skin Disease, Sikkim, cm prem singh tamang, announces, Compensation

Courtesy: Nesamachar

Lumpy Skin

फोटो: Latestly

लम्पी वायरस के कारण कर्नाटक में हुई 2,070 मवेशियों की मौत

पिछले कुछ हफ्तों में, कर्नाटक में लम्पी वायरस बीमारी के कारण 2,070 मवेशियों की मौत हुई है। 28 जिलों में फैली इस इस बीमारी से अब तक 19000 मवेशियों को संक्रमित हो चुके हैं। एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया, लंपी एक वायरल एक ऐसी बीमारी है, जो संक्रमित पशुओं से दूसरे पशुओं में बहुत  तेजी से फैलती है। बता दें कि यह बीमारी खून चूसने वाले कीड़ों, मच्छर की कुछ प्रजातियों और पशुओं के कीड़ों के… read-more

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Cattle, died, Lumpy Skin Disease

Courtesy: Ambikapur City

lumpy virus

फोटो: India.com

लंपी वायरस की अब राजस्थान में होगी जांच, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट

गोवंश में फैलने वाली बीमारी लंपी वायरस की रिपोर्ट अब तीन दिन में आ सकेगी। दरअसल सैंपल की जांच के लिए राज्य की पहली आरटीपीसीआर मशीन जयपुर पहुंच गई है। इस मशीन को राज्य पशु निवारण केंद्र की लैब में स्थापित किया गया है। ये मशीन सिर्फ लंपी वायरस की ही नहीं बल्कि कई वायरस जनित रोगों की पहचान करने में सक्षम है। ये मशीन फ्लोरेक्सन बेस्ड डिटेक्शन सिस्टम पर आधारित तकनीक पर काम करती है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 08:33 PM / by रितिका

Tags: Lumpy Skin Disease, Lumpy Skin Virus, Rajasthan, RTPCR Report

Courtesy: News 18

Lumpi skin

फोटो: Business Standard

लम्पी स्किन डिज़ीज़ से मवेशियों की मौत को लेकर जयपुर में भाजपा सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान में लम्पी स्किन डिज़ीज़ के कारण हजारों मवेशियों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान में लंपी वायरस के कारण पिछले तीन महीनों में 60 हजार से ज्यादा गायें मर चुकी है। खबरों के मुताबिक राज्य के 22 जिलों में यह बीमारी अपने पाँव पसार चुकी है। लंपी वायरस से हुई गायों की मौत के कारण प्रदेश में दूध का उत्पादन घटने के कारण कई जिलों में इसके दाम बढ़ गए हैं।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jaipur, bjp members, protest, Death, Lumpy Skin Disease

Courtesy: Jagran News

Lumpy Skin

फोटो: One India

Lumpy skin disease: दिल्ली सरकार खरीदेगी टीके की 60,000 खुराक

दिल्ली सरकार लम्पी स्किन के प्रसार को रोकने के लिए राजधानी में स्वस्थ मवेशियों को टीका लगाने के लिए चेचक के टीके की 60,000 खुराक खरीदेगी। ये टीके की खुराक नि:शुल्क दी जाएगी। विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर दक्षिण-पश्चिम जिले में मवेशियों में लम्पी स्किन रोग के 173 मामले पाए गए हैं। यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार ने शहर में इस बीमारी के मामले दर्ज किए हैं।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lumpy Skin Disease, goat pox vaccine, Delhi Government

Courtesy: Live Hindustan

Lumpy skin disease

फ़ोटो: Zeenews.in

हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस से जा रही है पशुओं की जान, अब तक हुई 513 की मौत

हिमाचल प्रदेश में पशुओं पर लम्पी चर्म रोग का खतरा बुरी तरीके से मंडरा रहा है। दरअसल प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में करीब 24000 पशु आ चुके हैं, जिसमें से 513 की मौत भी हो चुकी है। पशुओं के किए गए टीकाकरण की जानकारी देते हुए प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि पशुधन में लम्पी चर्म रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lumpy Skin Disease, cow protection, Himachal Pradesh, preventive measures

Courtesy: News18hindi

Lumpy Skin Disease

फोटो: Jagran Images

लम्पी स्किन डिज़ीज़ से पंजाब में 400 से अधिक मवेशियों की मौत; अधिकारियों ने जारी की एडवाइजरी

गुजरात के बाद लम्पी स्किन डिजीज ने अब पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने के भीतर 400 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि 20,000 संक्रमित हो गए हैं। पंजाब पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राम पाल मित्तल ने कहा कि चंडीगढ़, मुक्तसर, मोगा, जालंधर, बठिंडा फरीदकोट और बरनाला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। वायरल संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। 

रवि, 07 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lumpy Skin Disease, Kills, Punjab authorities, issue advisory

Courtesy: Navbharat Times

Lumpy Skin Disease

फोटो: Lokmat News

राजस्थान में Lumpy Skin Disease से संक्रमित हुए 1 लाख से ज़्यादा मवेशी , 5800 की मौत

राजस्थान के 16 जिलों के लंपी स्किन डिजीज से एक लाख अधिक मवेशी संक्रमित पाए गए हैं। अब तक इस बीमारी के कारण राज्य में 5,800 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा मवेशी संक्रमित हैं, जिनमें ज्यादातर गायें शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालकों से कहा कि अगर पशुओं में रोग के लक्षण दिखाई दें, तो वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय… read-more

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cattle, Infected, Lumpy Skin Disease, Rajasthan

Courtesy: Latestly News