Mercedes Maybach S-Class

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास मार्च 3 को भारत में होगी लॉन्च

दुनिया मे प्रीमियम ब्रांड के लिए मशहूर जर्मनी की प्रीमियम ऑटोमेकर मर्सिडीज बेंज मार्च 3 को भारत में मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास लॉन्च करने जा रही है।  Mercedes-Maybach S-Class में कंफर्ट रियर डोर दिए गए हैं। Mercedes Maybach S-Class को कस्टमर्स के लिए दो इंजन- V8 और V12 के साथ पेश किया जा रहा है। जिसमें से एस 580, को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया जो 503hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mercedes Benz S Class, new launch, Luxury Brand, Cars

Courtesy: Patrika

Fur product

फोटो: The Hollywood Reporter

फ्रेंच ब्रांड 'सेंट लॉरेंट' ने अपने कलेक्शन से फर के उपयोग पर लगाई रोक

लग्जरी फ्रेंच ब्रांड 'सेंट लॉरेंट' ने अपने कलेक्शन से फर के उपयोग पर रोक लगा दी है। आगामी वर्ष में यह लग्जरी ब्रांड अपने किसी भी वस्तु में फर का उपयोग नहीं करेगी। दरअसल, फर प्रोडक्ट जानवरों की खाल का इस्तेमाल कर बनाए जाते हैं। जिसके लिए जानवर को जहरीली गैस, बिजली के झटके तथा मारपीट जैसी यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। इसी के चलते अब फैशन हाउसेस द्वारा फर उद्योग को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fashion, People for Animal Welfare Services, PETA, Luxury Brand

Courtesy: Amar Ujala News