M Venkaiah Naidu

फोटो: Desh Bandhu

आज बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि

आज जून 27 को बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम् वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि अर्पित की।  बंकिम चंद्र चटर्जी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना की थी। उपराष्ट्रपति एम् वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महान साहित्यकार ने देश में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक चेतना को मुखर अभिव्यक्ति दी।" उन्होंने ने लिखा, "मैं बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के अवसर पर देश के मूर्धन्य कवि… read-more

सोम, 27 जून 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vice President, M Venkaiah Naidu, tributes, bankim chandra chatterjee

Courtesy: Univarta

Venkaiah Naidu

फोटो: Times Of India

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जंकफूड छोड़ पारंपरिक भोजन अपनाने पर दिया जोर

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कर्नाटक में अगस्त 24 को आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से जंकफूड छोड़ भारतीय खानपान का पालन करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कंपनियों द्वारा ब्रांडिंग और विज्ञापन किए जाने से जंकफूड की लोकप्रियता बढ़ने की बात कही है। उन्होंने देश के खान पान में पर्याप्त विविधता होने की जानकारी देते हुए पारंपरिक खानपान को अपनाने पर जोर दिया। यह कार्यक्रम योजना विभाग एवं गिवइंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया… read-more

बुध, 25 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Karnataka, M Venkaiah Naidu, give india, Traditional Food

Courtesy: Hindustan Times

Rajya Sabha

फोटो: Raj Express

सदन में अभद्रता दिखाने वाले सांसदों पर जल्द ही हो सकती है कार्रवाई

संसद का मॉनसून सत्र सांसदों द्वारा किए गए हंगामे में निकल गया। अगस्त 11 को राज्यसभा में हुए हंगामे से सभापति वेंकैया नायडू नाराज दिखाई दिए थे। हंगामे से नाराज राज्यसभा चेयरमैन अगस्त 11 को सदन में हंगामा व अभद्रता करने वाले सांसदों पर जल्द ही कार्रवाई कर सकते हैं, सांसदों द्वारा किए गए अनुचित व्यवहार के लिए वे पिछले मामलों को देख रहे हैं। मामले की जांच के लिए कोई नई समिति भी बनाई जा सकती है। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: rajya sabha, M Venkaiah Naidu, parliament

Courtesy: Zee News Hindi

Vice President

फोटो: The Wire

सांसदों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण पर भावुक नज़र आए उपराष्ट्रपति

सभापति वेंकैया नायडू ने अगस्त 11 को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अगस्त 10 को सांसदों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यवाही शुरू होने से पहले खड़े होकर अपने बयान से नाराजगी जाहिर करते हुए अमर्यादित आचरण कि भर्त्सना की। इस दौरान वे भावुक नज़र आए और कई बार उनकी आंखें नम भी हो गईं। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर होता है इसकी पवित्रता पर आंच नहीं आनी चाहिए। 

बुध, 11 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: parliament, rajya sabha, Vice President, M Venkaiah Naidu

Courtesy: NBT News