Le GDI Serge GELLE

फोटो: South China Morning Post

मेडागास्कर में निरीक्षण के लिए गया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, मंत्री ने 12 घंटे तैरकर बचाई अपनी जान

अफ्रीकी देश मेडागास्कर स्थित एक द्वीप पर हेलीकॉप्टर के क्रेश होने के बाद उसमें सवार मंत्री सर्ज गेल अपनी जान बचाने के लिए 12 घंटों तक लगातार तैरते रहे। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के बाद मंत्री समेत दो लोग गायब थे जो 12 घंटे तक तैरते रहे। अधिकारियों ने दिसंबर 21 को इस घटना की पुष्टी की है। बता दें ये हेलीकॉप्टर एक जहाज के मलबे की साइट का… read-more

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Madagascar, Helicopter Crash, island

Courtesy: News 18 Hindi

Madagascar Famine

फोटो: DW

हिंद महासागर में बसे मेडागास्कर में फैली है भयंकर भुखमरी

दक्षिण अफ्रीका में विश्व खाद्य कार्यक्रम की क्षेत्रीय निदेशक लोला कास्त्रो ने बताया कि हिंद महासागर में स्थित मेडागास्कर भयंकर भुखमरी से जूझ रहा है। इसकी आबादी 2.6 करोड़ है, जिसमें सैकड़ों बच्चे कुपोषित हो गए हैं। कास्त्रो ने बताया कि 28 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ऐसी भयानक स्थिति नही देखी है। संयुक्त राष्ट्र और मेडागास्कर सरकार अंतरास्ट्रीय समुदाय से 15.50 करोड़ $ डॉलर जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि इस भीषण भुखमरी से निजात मिल सके।

रवि, 27 जून 2021 - 07:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Madagascar, World Food Program, South Africa, Indian ocean

Courtesy: ZeeNews

Madagascar

फोटो: Tv9 Bharatvarsh

अफ्रीकी देश: मेडागास्कर में घास-फूस और टिड्डी खाकर पेट भरते हैं लोग

कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच अफ्रीकी देश मेडागास्कर में हजारों लोग जंगली पत्तियां और टिड्डे खाकर भूख मिटाने को मजबूर हैं। लगातार सूखे और धूल के तूफ़ान के कारण फसलें तबाह हो चुकी है, जिससे लोग भुखमरी की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के सीनियर डायरेक्टर आमेर दाऊदी ने इस स्थिति को भयावह बताते हुए चेतावनी दी है कि,'अगर हम इस संकट का हल नहीं ढूंढ पाए तो कई जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी।'

मंगल, 04 मई 2021 - 06:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: African country, Madagascar, Eating Habit, wild leaves

Courtesy: Zee News