फोटो: India TV News
गणतंत्र दिवस 2023: भारतीय सेना परेड के दौरान करेगी केवल 'मेड इन इंडिया' हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन
केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने के प्रयास में, भारतीय सेना ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में केवल मेड इन इंडिया हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन करने का फैसला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, स्वदेश निर्मित हथियार प्रणालियों में एमबीटी अर्जुन, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, के-9 वज्र हॉवित्जर, आकाश वायु रक्षा मिसाइल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल… read-more
Tags: republic day 2023, भारतीय सेना, showcase, Made in India, weapon systems
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: 91 Mobile
Nothing Phone (1) को भारत में ही किया जाएगा मैन्युफैक्चर, कीमत में हो सकती है कमी
Nothing Phone (1) को भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा ताकि यूजर्स की डिमांड को पूरी जा सके। साथ ही, फोन की कीमत भी बजट में हो। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनु शर्मा ने यह कंफर्म किया है। Nothing Phone (1) में 6.55 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल हो सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 या Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर मिल सकता है।
Tags: Nothing, Mobile, Smartphone, Made in India
Courtesy: Jagran
फोटो: One India
भारतीय सेना चीन सीमा के लिए ख़रीदगी 12 और 'स्वाति' हथियार खोजने वाले मेड-इन-इंडिया रडार
चीन के मोर्चे पर भारतीय सेना को एक बड़ा बढ़ावा देने के लिए, बल ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित 12 स्वाति हथियार खोजने वाले रडार खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव रखा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने लगभग 1,000 करोड़ रुपये के स्वाति डब्ल्यूएलआर के इस प्रस्ताव को शुरू किया है। इसे उच्च स्तरीय रक्षा मंत्रालय की बैठक में विचार के लिए रखा जाएगा।
Tags: भारतीय सेना, Made in India, swathi weapon, radars, china border
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Times Now
प्रोजेक्ट 75-I के तहत तैयार की जाएंगी छह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बियां
भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन छह पनडुब्बियों को बनाने में 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75-I और मेड इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार की जाएंगी। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की दखलंदाजी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। फिलहाल भारत के पास 140 सबमरीन और सरफेस वॉरशिप हैं।
Tags: Indian Navy, Submarine, Made in India, Defence Ministry
Courtesy: Amarujala News
फोटो: News Daily India
इसरो ने किया स्वदेशी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण
इसरो ने श्वास नामक स्वदेशी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण किया है। इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को बनाया है। यह कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले व्यक्ति को 95 प्रतिशत ऑक्सीजन प्रदान करेगा। इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खास बात ये है कि यह एक मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन देने में सक्षम है, और इससे एक साथ दो मरीजों का उपचार किया जा सकता है।
Tags: ISRO, Oxygen Concentrators, Made in India, Coronavirus
Courtesy: Abp Live
फोटो: Financial Tribune
अमेरिकी कंपनी पेरेनियल्स भारतीय कारीगरों के मदद से बढ़ा रही है कालीन उद्योग का व्यापार
अमेरिकी कंपनी पेरेनियल्स ने भारत में कालीन उद्योग को स्थापित करने के लिए अभी तक 100 करोड़ रुपये का निवेश कर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में कालीन उद्योग में लगे कारीगरों को मंच प्रदान किया है। पेरेनियल्स ने एशिया का पहला शोरूम दक्षिण मुंबई के कोलाबा में शुरू किया है जिसके तहत भारत में तैयार किए जा रहे कालीन अमेरिका, कनाडा, इग्लैंड, फ्रांस, मैक्सिको, जर्मनी, इटली, चीन, ऑस्ट्रेलिया सहित 12 देशों को निर्यात किया जा रहे है।
Tags: Carpets, Perennial Company, Carpet Industry, Made in India, International Market
Courtesy: Business Standard News
फोटो: Motown India
नेक्सजू मोबिलिटी की ई-साइकिल 50 रुपये के रिचार्ज में चलती है 1000 किलोमीटर
ईवी स्टार्टअप के तहत 2015 में अतुल्य मित्तल द्वारा ई-साइकिल की भारत में पेशकश की गयी है, जो 50 रुपये के रिचार्ज में 1000 किलोमीटर तक चल सकती है। नेक्सजू मोबिलिटी की ई-साइकिल दो वेरिएंट्स (रोमपुस+ और रोडलारक) में उपलब्ध है। ये साइकिल मेड इन इंडिया है और फ़ोन या लैपटॉप की तरह किसी भी सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के बाद सरकारी नीतियां जो ईवी को ध्यान में रखकर बनाई गई थी उसकी वजह से ईवी स्टार्टअप में उछाल देखा गया है।… read-more
Tags: Nexzu, E-cycle, Made in India, Pune startup
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Sonam Wangchuk Twitter
सेना के जवानों के लिए बनाया गया सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट, -20° में भी बना रहेगा 15°तापमान
लद्दाख की गलवान वैली के समाजसेवी सोनम वांगचुक ने पहाड़ों पर तैनात रहने वाले सेना के जवानों के लिए ऐसा टेंट बनाया है, जो -20° में भी अंदर का तापमान 15° से 20° सेल्सियस बना रहेगा। इस टेंट में लगा हीटर सोलर एनर्जी को स्टोर कर उसे गर्म करेगा। इस टेंट का वजन 30 किलोग्राम से भी कम है और इस एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं। सोनम वांगचुक वही शख्स हैं जिनके ऊपर फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान ने रैंचो (सोनम वांगचुक) की भूमिका निभाई थी।
Tags: Military Tent, Indian Army soldiers, Made in India, Galwan Valley
Courtesy: Bhaskar News
फोटो : Army Today
भारतीय सेना होगी और मजबूत, पीएम मोदी सेना को सौपेंगे 118 स्वनिर्मित टैंक
भारतीय सेना दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए और मजबूत होने जा रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी 15 को मेक इन इंडिया मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन मार्क 1A को सेना को सौपेंगे। एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना में 118 अर्जुन मार्क 1A टैंकों को शामिल करने की मंजूरी दी थी, जिनकी कीमत लगभग 8400 करोड़ होगी। इन टैंकों के मिलने से भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी। भारतीय सेना के साथ कॉर्डिनेशन में DRDO ने टैंक को… read-more
Tags: Made in India, भारतीय सेना, PM Narendra Modi, Weapons
Courtesy: Aajtak news