Mahabharat

फ़ोटो: Hindustan times

फिरोज नाडियाडवाला बनाएंगे "महाभारत", 700 करोड़ रुपए होगा बजट

फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अब "महाभारत" फिल्म बनाने जा रहे है जो 2025 तक बन के तैयार होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपए है और यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। वहीं, कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर समेत कई दिग्गज अभिनेताओं को कास्ट किया जाएगा। साथ ही इसमें साउथ इंडस्ट्री के भी दिग्गज अभिनेता भूमिका निभायेंगे।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 08:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mahabharat, Firoz Nadiadwala, new movie, Bollywood

Courtesy: Amar ujala

Disney plus hotstar mahabharat

फोटो: Hindustan Times

बनने जा रही है सबसे महंगी वार सीरीज, महाभारत है नाम

डिज्नी प्लस हॉस्टार अब सबसे बड़े महाकाव्य पर सीरीज बनाने जा रहा है। हॉटस्टार ने सबसे महंगी सीरीज यानी महाभारत की घोषणा की है। डी23 एक्सपो में इसकी घोषणा के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 8 की संंबध में भी जानकारी दी गई है। कौरव और पांडवों के युद्ध के साथ इस सीरीज में कुरुक्षेत्र युद्ध को भी दर्शाया जाएगा। इस सीरीज को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Brahmastra, Mahabharat, web series

Courtesy: Zee News

Mahabharat Actor

फोटो: Zee News

अभिनेता रसिक दवे का हुआ निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

टीवी के चर्चित अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया है। किडनी की बीमारी से पीड़ित एक्टर ने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जुलाई 29 को किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया। बीते दो सालों से उनका किडनी डायलसिस चल रहा था। रसिक को टीवी सीरियल महाभारत में नंद के रोल से खास पहचान मिली थी। उनके करियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से हुई थी

शनि, 30 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Mahabharat, mahabharat actor, Actor, tv industry

Courtesy: ndtv

Mahabharat Fame Actor Praveen Kumar Sobti Passes Away

फोटो: Jansatta

महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन

बीआर चोपड़ा की पौराणिक श्रृंखला 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का फरवरी 7 की रात दिल्ली में उनके घर पर निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। कथित तौर पर हार्ट अटैक के कारण अभिनेता की मृत्यु हो गयी। प्रवीण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गुंडे, गुर्गे और अंगरक्षक की भूमिकाएँ निभाईं थी। प्रवीण मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। प्रवीण को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया… read-more

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: praveen kumar sobti, passes away, heart attck, Mahabharat

Courtesy: ZEE News

Ram And Sita

फोटो: Teahub

सऊदी अरब में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत

शिक्षा क्षेत्र में तबदीली लाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन-2030 जारी कर दिया है। जिसके तहत वहां के स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति और रामायण-महाभारत के पाठ पढ़ाये जाएंगे। इसका मकसद आने वाले पीढ़ी को दुनिया के अलग अलग देशों के तौर तरीकों और संस्कृति से परिचित कराना है। विजन-2030 के मुताबिक अरब में स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा में पढ़ना जरूरी कर दिया गया है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Ramayana, Mahabharat

Courtesy: ZeeNews