pm modi mahakal

फोटो: Zee News

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया महाकाल लोक का लोकार्पण

उज्जैन में बने भव्य महाकाल लोक का लोकार्पण अक्टूबर 11 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 900 मीटर से अधिक बड़ा ‘महाकाल लोक’ गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। यहां रुद्र सागर झील को पुनर्विकास की परियोजना के तहत पुनर्जीवित किया गया है। लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की। लोकार्पण करने पीएम मोदी इंदौर से हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन पहुंचे।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Ujjain, Mahakaal, Mahakaal Corridor

Courtesy: News 18 Hindi

Mahakaal corridor

फोटो: India Posts English

पीएम मोदी के उज्जैन दौरे से पहले जोरों पर हैं तैयारियां

उज्जैन को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए नए रूप में सजाया जा रहा है। पीएम मोदी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक का लोकार्पण अक्टूबर 11 को करेंगे। इस दौरान जिन जगहों से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा वहां इंदौर नगर निगम के कर्मचारी स्वच्छता और सुंदरता का खास ख्याल रख रहे है। इस काम में लगभग 300 कर्मचारी जुटे हुए है। उज्जैन में हुए विकास को विकास मॉडल के तौर पर भी पेश किया जाएगा।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Mahakaal, Mahakaleshwar temple, mahakaal temple, PM Modi

Courtesy: TV 9 Hindi

Mahakaal

फोटो: Ujjain Tourism

मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा, महाकाल के करेंगे दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्च आठ को 12 बजे उज्जैन स्थित महाकाल के पूजा और दर्शन करेंगे। नड्डा को उज्जैन और देवास में होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना है। यहां वो बीजेपी नेताओं के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें करने वाले है। इस दौरे के दौरान जेपी नड्डा बीजेपी के पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बीते वर्ष हुए उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा होगी।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: JP Nadda, BJP, Mahakaal, Ujjain

Courtesy: Zee News