Mahakumbh

फोटो: Getty Images

कल भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी: मध्य प्रदेश

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी 25 सितंबर को भोपाल में पार्टी कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करेगी और इसमें प्रधानमंत्री मोदी के भाग लेने की संभावना है। बीजेपी करीब 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने के मकसद से एक मेगा इवेंट का आयोजन कर रही है। "महाकुंभ" का यह भव्य समागम भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी 'लाडली बहना' से मुलाकात कर उन्हें तोहफा देने का कार्यक्रम है। 

रवि, 24 सितंबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Assembly Elections, BJP Workers, Mahakumbh, Bhopal, PM Modi

Courtesy: India TV

RSS Chief Mohan Bhagwat

फोटो: Navbharat Times

धर्मांतरण पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने दी हिंदुत्व कि शपथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिसबर 15 को मध्य प्रदेश के चित्रकुट में हिंदू एकता महाकुंभ में संघ प्रमुख भागवत ने हिंदुओं की एकता पर बल दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू एकता महाकुंभ में धर्मरक्षकों से अपील की कोई भी हिंदू दूसरे धर्म में परिवर्तित न हो। इसका मकसद हिंदुओ को एक छत के नीचे लाना है। उन्होंने महाकुंभ में भाग लेने वालों से हर महिला को सम्मान करने की शपथ लेने को कहा है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mahakumbh, Chitrakoot, Hindutva, RSS

Courtesy: India TV

haridwar_maha_kumbh-2021_

फोटो: Times Now

कुंभ से वापस लौटने वालों को रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन

हरिद्वार कुंभ से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुंभ मेले में शामिल हुए लोगों को 24 घंटे के भीतर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। उन लोगों को भी अपनी जानकारी देनी होगी जो अप्रैल 18 से अप्रैल 30 के बीच कुंभ जाने वाले हैं।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 05:17 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttarakhand, haridwar, Mahakumbh, Kumbha Mela, Home Quarantine

Courtesy: Amarujala News

Kumbh Mela

फोटो: Trawell.in

महाकुंभ गए 30 साधु हुए कोरोना संक्रमित

महाकुंभ में शाही स्नान करने गए 30 साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि निरंजनी, जूना और अन्य सभी अखाड़ो से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। निरंजन अखाड़ा के सचिव रविंद्र पुरी ने बताया कि शाही स्नान होने के बाद उनकी ओर से कुंभ मेला संपन्न हो चुका है। स्नान के बाद से कई लोगों में कोरोना के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 09:03 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mahakumbh, Niranjani Akhada, haridwar, Uttrakhand

Courtesy: Ndtv Hindi News

haridwar_maha_kumbh-2021_

फोटो: Patrika

कुंभ मेला 2021: हरिद्वार में कुम्भ की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

हरिद्वार में चल रहे कुम्भ मेले में चल रहे कार्यों की उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने खुद जाँच की। उन्होंने अस्थाई पुलों के साथ हरकी पौड़ी का निरिक्षण किया। ओमप्रकाश ने दिव्यांगजनों के लिए बने आटोमेटिक हाइड्रोलिक चेयर, महिला चेंजिंग रूम की संख्या में बढ़ोतरी, महिलाओं के लिए बने चेंजिंग रूम के पास सुरक्षा, अस्पताल में बनी कोविड यूनिट, एंबुलेंस आदि की जानकारी ली।  साथ ही अस्पताल के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में साइनेज लगवाने, घाट की समुचित सफाई… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 05:44 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Mahakumbh, haridwar, Chief Secretary, investigation

Courtesy: India Tv

Mahakumbh

फोटो: DNA

महाशिवरात्रि पर शाही स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ का आज पहला दिन है। कुंभ आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक मार्च 11 को सुबह 9 बजे तक कुल 22 लाख लोगों ने शाही स्नान किया है। वैसे विधिवत हरकी पौड़ी में शाही स्नान की शुरुआत दिन के 11 बजे अखाड़ों के संतों के स्नान के बाद होगी। वहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए कुंभ मानक संचालन प्रक्रिया भी लागू कर दी गई है जिसके अनुसार हरिद्वार आने वाले हर व्यक्ति को कुंभ मेला पोर्टल पर पंजीकरण और 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव… read-more

गुरु, 11 मार्च 2021 - 09:49 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Mahakumbh, haridwar, Mahashivratri

Courtesy: Amarujala News