Eknath Shinde and Uddhav Thackeray

फोटो: Free Press Journal

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से हटाया, पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर लिया एक्शन

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों और भाजपा का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद संभाल चुके है। मगर उद्धव ठाकरे ने शिंदे को पत्र लिखकर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी प्रमुख पदों से हटा दिया है। लेटर में ठाकरे ने लिखा कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए है। आपने शिवसेना की सदस्यता छोड़ी है, इसलिए आपके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Uddhav Thackeray, Maharashtra Government, Maharashtra CM, Political crisis

Courtesy: AajTak News

Udhhav

फ़ोटो: India Today

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया इनकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से साफ इनकार कर दिया। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सरकार बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है, यही बात मैंने अमित शाह से भी कही थी। यह सबकुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maharashtra CM, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, Shiv Sena

Courtesy: Amar ujala

Maharashtra Confirms 10 Omicron Cases

फोटो: Times Now News

महाराष्ट्र में 10 ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि, मुख्यमंत्री ने दिया शीघ्र कोविड-19 टीकाकरण का आदेश

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिसंबर 8 को बताया, राज्य में ओमिक्रॉन के 10 मामले हैं। टोपे ने कहा, “65 स्वैब जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिसंबर 8 को कोविड -19 वायरस के खिलाफ "त्वरित टीकाकरण" का आदेश दिया। ठाकरे ने अधिकारियों को टीकाकरण को बढ़ावा देने का निर्देश दिया, खासकर उन जगहों पर जहां योग्य आबादी के मुकाबले टीका लगाए गए लोगों का अनुपात कम है।

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra CM, Omicron cases, covid 19 vaccination

Courtesy: Navbharat Times

Asha Bhosle

फोटो: The Indian Express

आशा भोसले को मिलेगा 2020 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मार्च 25 को हुई समिति की बैठक में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को देने का फैसला किया हैं। मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से ट्वीट करके आशा भोंसले को बधाई देते हुए ये जानकारी दी गयी हैं। आशा भोसले देश की जानी मानी गायिका हैं। ये कई भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर ट्वीट कर खुशी… read-more

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 05:46 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Maharashtra CM, CM Uddhav Thackeray, bhushan award 2020, Asha Bhosle

Courtesy: India Tv